
Nita Ambani net worth 2025: नीता अंबानी आज भारत की उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। वो भले ही देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हों, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ अपने पति के नाम तक सीमित नहीं है।
नीता अंबानी का नाम जैसे ही सामने आता है, लोग उनकी पर्सनल लाइफ, उनके काम और लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि देश की अमीर महिलाओं में से एक नीता अंबानी की रोजमर्रा की जिंदगी कैसी होती होगी।
समाजसेवा में दिलचस्पी रखती हैं नीता अंबानी
नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना की है और वह इसकी चेयरपर्सन हैं। इस इंस्टीट्यूशन के जरिए वह खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कई बड़े काम कर रही हैं।
नीता अंबानी के वो काम जो उन्हें बनाते हैं अमीर
नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के बिजनेस में तो हाथ बंटाती ही हैं, इसके अलावा भी और भी ऐसे काम करती हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। वह IPL टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन हैं और नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की फाउंडर भी हैं, जहां भारतीय कला और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश किया जाता है। इसके अलावा, मुंबई का मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, जो अपनी अप-टू-डेट फैसिलिटीज और बेहतरीन शिक्षा के लिए भी जाना जाता है, वो भी नीता अंबानी की ही देन है। इस स्कूल में मुंबई के बड़े-बड़े बिजनेसमैन के बच्चे और बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं।

नीता अंबानी के बारे में
नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में एक मिडल क्लास गुजराती परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें भरतनाट्यम नृत्य का बहुत शौक था और उन्होंने कई सालों तक इसकी ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने नरसी मोनजी कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल
उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी खूब चर्चा में रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन माना जाने वाला पिंक डायमंड वाला iPhone है, जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में उन्होंने बेहद कीमती हीरे और पन्ने से बना हार पहना था, जिसकी कीमत भी करोड़ों में आंकी गई थी।
नीता अंबानी की उपलब्धियां
नीता अंबानी को उनके काम के लिए कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। Forbes ने उन्हें एशिया की प्रभावशाली महिला बिजनेस लीडर्स में शामिल किया था। वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

नीता अंबानी की नेटवर्थ
अब, नीता अंबानी की नेटवर्थ की बात करें तो इस साल यानि 2025 में उनकी एक्सपेक्टेड नेट वर्थ करीब 2,340 से 2,510 करोड़ बताई जाती है। वह एशिया के सबसे अमीर परिवारों में शामिल अंबानी परिवार की सदस्य हैं, जिसकी कुल प्रॉपर्टी करीब $117.8 बिलियन है यानी लगभग 10.71 लाख करोड़ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications