Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और बेंगलुरु के KSR स्टेशन के बीच रात में चलने वाली वंदे भारत स्लीपर सेवा को मंजूरी दे दी है। यह देश की आर्थिक और तकनीकी राजधानियों के बीच एक तेज और प्रीमियम संपर्क देगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी.सी. मोहन को लिखे एक पत्र में इस मंजूरी की जानकारी दी। इसके साथ ही, महाराष्ट्र और कर्नाटक के प्रमुख शहरों से होते हुए 13-14 घंटे की इस यात्रा का रास्ता हो गया है।

कब से शुरु होगी मुंबई और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत?
इसके टाइमटेबल, रेक के बंटवारे या लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, और रेलवे ने अभी तक इसकी बुकिंग भी शुरू नहीं की है। अधिकारियों और इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि ऑपरेशनल प्लानिंग, क्रू की तैनाती और रेक की तैयारी ही इसकी पहली यात्रा की तारीख तय करेगी। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इसकी शुरुआत 2026 के आखिर में होने की संभावना है, जब अलग-अलग जोन में और ज्यादा वंदे भारत स्लीपर सेट मौजूद हो जाएंगे।
रुट क्या रहेगा?
रेलवे बोर्ड ने अभी तक कोई अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन अधिकारी और योजना से जुड़े दस्तावेज एक ऐसे मार्ग की ओर इशारा करते हैं जो CSMT से शुरू होकर पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी और हुबली होते हुए बेंगलुरु में प्रवेश करेगा। यह मार्ग मौजूदा उस अत्यधिक मांग वाले कॉरिडोर जैसा ही है जिसका उपयोग प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें करती है। य
इस यात्रा में 13-14 घंटे का समय लगेगा। कुछ शुरुआती समय-सारणियों (draft timings) में यह संकेत मिलता है कि ट्रेन मुंबई से शाम के समय रवाना होगी, रात भर पुणे और सोलापुर से गुज़रते हुए चलेगी, और सुबह बेंगलुरु पहुंचेगी। रेल योजनाकारों के बीच चल रही एक नमूना समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन CSMT से शाम 6 बजे रवाना होगी, रात 9 बजे पुणे में रुकेगी, आधी रात को सोलापुर से गुजरेगी, सुबह हुबली में रुकेगी और सुबह 8 बजे KSR बेंगलुरु पहुंचेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
