New Rules from 1st October: सितंबर का महीना खत्म होने में अब 4-5 दिनों का समय बचा है, जिसके बाद अक्टूबर के महीना शुरु हो जाएगा। सितंबर में शुरु हुआ त्योहारी मौसम अक्टूबर में भी जारी रहेगा। इस त्योहारी मौसम के बीच 1 अक्टूबर 2025 से देश में पैसों के लेनदेन से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।

1 अक्टूबर से चाहे कमर्शियल एलपीजी के दाम हो या यूपीआई ट्रांजैक्शन हो या फिर ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम या फिर ऑनलाइन गेमिंग हो या पेंशन में निवेश से जुड़ा नियम...इनसे जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में इन नियमों में बदलाव का असर हर उस व्यक्ति पर पड़ेगा जो यूपीआई से ट्रांजैक्शन करते हैं या फिर ट्रेन से सफर करते हैं या मोबाइल से पेमेंट करते हैं या ऑनलाइन गेम खेलता है... तो चलिए जानते हैं कौन से नियम बदल रहे हैं और इसका क्या असर पड़ेगा...
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव
रेलवे ने टिकटों की कालाबाज़ारी को रोकने और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को टिकट मिले उसके लिए ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम को और सख्त बना दिया है। अब 1 अक्टूबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे जिनके अकाउंट आधार से जुड़े और पूरी तरह वेरिफाइड हैं।
UPI ट्रांजैक्शन से जुड़ा नियम
गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या इस तरह के प्लैटफॉर्म पर 'पैसे मांगने' वाली रिक्वेस्ट फीचर की सुविधा अब नहीं मिलेगी। दरअसल, NPCI यूपीआई का "कलेक्ट रिक्वेस्ट" या "पुल ट्रांजेक्शन" फीचर पूरी तरह बंद किया जा रहा है। यह वही सुविधा है, जिसके जरिए आप किसी और से पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर पैसे मांग सकते थे। एनपीसीआई ने यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग से बचाव के लिए उठाया है ताकि यूपीआई ट्रांजेक्शन और सेफ बन सकें।
कमर्शियल LPG के दाम
देशभर में त्योहार का मौसम है और इस बीच हर महीने की 1 तारीख को दाम तय होने के नियमानुसार कमर्शियल गैस यानी 19 किलोग्राम सिलिंडर के दाम में भी बदलाव हो सकता है। यानी कंपनियां चाहें तो कमर्शियल गैस के दाम को घटा या बढ़ा सकती है। दाम घटने पर होटल, सेस्टोरेंट में खाना सस्ता हो सकता है। पिछले महीने LPG सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी और इसे 1631.50 रुपये से घटाकर 1580 रुपये किया गया था।
PAN कार्ड के ज़रिए निवेश के नियम में बदलाव
नए नियम के लागू होने के बाद अब 1 पैन कार्ड से एक से अधिक निवेश किए जा सकते हैं यानी जोखिम उठाने की अपनी क्षमता के हिसाब से अलग-अलग स्कीम चुन सकेंगे। अभी तक NPS में नियम था कि कोई भी निवेशक अपने PAN नंबर से सिर्फ एक ही स्कीम में पैसा लगा सकता है। यानी अगर आपने एक स्कीम चुन ली, तो आपको उसी तक सीमित रहना पड़ता था।
ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती
ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। नए नियमों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी भी मिल चुकी है, जो 1 अक्टूबर से लागू होगा। इनके तहत कंपनियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि खिलाड़ियों को धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से बचाया जा सके। साथ ही, गेमिंग को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाएगा।
NPS में नया सिस्टम, पेंशन स्कीम में बड़ा बदलाव
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को और लचीला बनाने के लिए पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने बड़ा सुधार किया है। 1 अक्टूबर 2025 से ये नया नियम लागू हो जाएगा। इसका नाम है मल्टीप्ल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF)। इसके तहत अब गैर-सरकारी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और गिग वर्कर्स एक ही PAN नंबर से कई स्कीम्स में निवेश कर सकेंगे।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications