नई दिल्ली, अगस्त 23। वे निवेशक जो जोखिम नहीं लेना चाहते उनके लिए एफडी, बॉन्ड आदि जैसे ऑप्शन बढ़िया रहते हैं। मगर इन ऑप्शनों में आपको कम रिटर्न मिलेगा। खास कर एफडी में, जहां बैंकों ने बीते कुछ सालों में ब्याज दरों में काफी कटौती की है। एक और ऑप्शन है, जो आपको बढ़िया रिटर्न दिला सकता है। ये ऑप्शन आपको एफडी से करीब दोगुना तक ब्याज दिला सकता है। ये है नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर या एनसीडी। कंपनियां अकसर एनसीडी जारी करके पैसा जुटाती हैं और निवेशकों को बतौर ब्याज रिटर्न ऑफर करती हैं।
किस कंपनी ने जारी किए डिबेंचर
इस समय मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड (एमएमएफएल), जो गोल्ड लोन सेक्टर में एक नॉन-डिपॉजिट एनबीएफसी है, ने बीते शुक्रवार को कहा कि वह एनसीडी जारी करके 250 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। ये पैसा वो अपने बिजनेस को ग्रोथ देने में इस्तेमाल करेगी। निवेशकों के पास मौका है इस इश्यू में निवेश करके मोटा ब्याज हासिल करने का।
कितने दिन के लिए करना होगा निवेश
मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स एनसीडी के लिए ब्याज दरें 10% तक हैं और यील्ड 10.47% तक है। यानी आपका जो रिटर्न होगा वो अधिकतम 10.47 फीसदी तक होगा। ये एनसीडी 480 दिनों से 84 महीने की अवधि के लिए पेश किए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि आप कम से कम 480 दिन और अधिकतम 84 महीनों यानी 7 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
कब तक है निवेश का मौका
एनसीडी के लिए सब्सक्रिप्शन 18 अगस्त को खुला है, जबकि ये 9 सितंबर को बंद होगा। ये एनसीडी 7 अलग-अलग अवधियों में उपलब्ध हैं। एनसीडी का मैच्योरिटी पीरियड 480 दिन, 24 महीने, 42 महीने, 50 महीने, 66 महीने और 84 महीने का है। कूपन ब्याज दरें 8.75% से 10% के बीच हैं। एनसीडी पर रिटर्न 10.47% तक है जो सबसे अधिक है।
कैसे होगा ब्याज का भुगतान
एनसीडी के निवेशक द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर ब्याज का भुगतान मासिक आधार पर या मैच्योरिटी पर देय होगा। एनसीडी बॉन्ड का फेस वैल्यू 1000 रुपये है। आपको न्यूनतम निवेश 10 बॉन्डों के लिए करना होगा। यानी आपको कम से कम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद आप 1 बॉन्ड के गुणकों में निवेश कर सकते हैं।
बीएसई पर होंगे लिस्ट
ये एनसीडी बॉन्ड इश्यू बंद होने की तारीख से 6 कार्य दिवसों के भीतर बीएसई पर लिस्ट किए जाएंगे। इसलिए ये काफी हद तक लिक्विडिटी वाला निवेश है। एनसीडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किये जाएंगे। इसलिए इस इश्यू ड्यू डेट से पहले भी बंद किया जा सकता है। यदि बंद करने की तारीख से पहले ओवरसब्सक्राइब हुआ तो कंपनी ऐसा कर सकती है। एनआरआई इस एनसीडी सब्सक्रिप्शन में आवेदन नहीं कर सकते। कंपनी के अगस्त 2021 के एनसीडी इश्यू के लिए बेस इश्यू साइज 125 करोड़ रुपये है, जिसमें 125 करोड़ रुपये तक कुल 250 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। इस एनसीडी इश्यू के लिए विवरो फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड लीड मैनेजर है। इश्यू से मिलने वाली रकम में से 75 फीसदी पैसा कंपनी उधार देने, फाइनेंसिंग और मूलधन के पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान और उधार पर ब्याज चुकाने में खर्च करेगी। शेष 25 प्रतिशत तक सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications