PM Youth Empowerment Scheme in Hindi: आज की तारीख 12 जनवरी है जिसे नेशनल यूथ डे के नाम से मनाया जाता है। युवा भारत के रीड़ की हड्डी है और विकास में अहम योगदान निभा सकते हैं। देश का आगे आने वाला भविष्य इन्हीं युवाओं पर टिका होता है। आपको बताते चलें कि अगर आप कोई भी बिजनेस शुरू करके अपने देश के लिए योगदान देना चाहते हैं और खुद को भी बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपके पास भारत सरकार की एक जबरदस्त स्कीम है। इस योजना के तहत बिना किसी कोलैटरल के आपको 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।
हर साल 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को जागरूक करना होता है अगर वह चाह ले तो उन्हें रोक तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है और वह अपने देश को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। इस दिन युवाओं को अपनी शक्ति और क्षमताओं को पहचानने के साथ उसे सही दिशा में इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

आपको बता दें की भारत के युवा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का इस्तेमाल करके बड़ी आसानी से अपना कारोबार शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। आज हम आपको इसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि अगर आपका पूरा बिजनेस प्लान रेडी है और वह सिर्फ पैसों की वजह से अटक रहा है, तो ऐसा ना हो। यहां पर दी गई जानकारी और अपने बिजनेस की सफलता के आधार पर आप अपने लिए सही अमाउंट का लोन आसानी से उठा सकते हैं।
जो युवा बेरोजगार है और अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। या उनका कोई छोटा बिजनेस है और वह उसे बड़ा बनना चाहते हैं। अगर ऐसी किसी काम के लिए आपको पैसों की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठा सकते हैं। मोदी सरकार द्वारा 2015 में इस स्कीम को शुरू किया गया था।
इस प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आपको नॉन एग्रीकल्चर वर्क और नॉन कॉर्पोरेट वर्क के लिए लोन दिया जाता है। आप चाहे तो इस योजना के तहत सरकार से 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
आमतौर पर अगर आपको कुछ खरीदने के लिए लोन चाहिए होता है, तो आपको वह लोन उठाने के लिए सिक्योरिटी के रूप में कुछ न कुछ गिरवी रखना पड़ता है। लेकिन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले इस लोन पर आपसे किसी भी तरह का कॉलेटरल यानी सिक्योरिटी नहीं मांगी जाती है।
अगर आप इस स्कीम के जरिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको तीन कैटेगरी में लोन मिलता है। पहले कैटेगरी में शिशु लोन होता है जिसमें 50,000 रुपए तक की आर्थिक मदद की जाती है।
अगर आपको थोड़े और ज्यादा पैसों की जरूरत है तो आप किशोर लोन ले सकते हैं, जिसके जरिए आपको 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
वहीं अगर आपका बिजनेस स्क्रैच से स्टार्ट हो रहा है तो आप 10 लख रुपए तक का भी अमाउंट तरुण लोन के जरिए ले सकते हैं।
यह लोन लेने के लिए सबसे पहले आपकी उम्र 18 साल होनी चाहिए साथ ही आपका भारतीय नागरिक भी होना जरूरी है। इसके अलावा आपकी पहले से बैंक डिफाल्ट की हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बैंक आपका अकाउंट भी होना चाहिए।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications