National Savings Scheme Investment: नेशनल सेविंग्स स्कीम में तगड़ा रिटर्न तो मिलता ही है साथ में निवेश भी सुरक्षित होता है। नेशनल सेविंग्स स्कीम में एजेंट की मदद से इंवेस्टमेंट करते समय आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग आंख बंदकर ही एजेंट्स पर भरोसा कर लेते हैं और परिणामस्वरूप उन्हें धोखा खाना पड़ता है। अगर आप नेशनल सेविंग स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ही इसमें निवेश कर सकते हैं। वहीं, एजेंट की मदद से अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

एजेंट की मदद से निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
यह याद रखना होगा कि एजेंट को स्कीम में निवेश कराने के एवज में कमीशन मिलता है। इसलिए आपको निवेश को शुरु करने से पहले खुद सेही पूरी रिसर्च करनी चाहिए। अगर आप खुद रिसर्च नहीं कर सकते तो आप किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की भी सहायता ले सकते हैं।
सोशल मीडिया से एजेंट से कनेक्ट न करें
कई लोग सोशल मीडिया पर निवेश के लिए एजेंट की सलाह देते हैं या फिर एजेंट का नंबर भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में आपको निवेश के लिए उनसे पूछने से पहले पूरी जानकारी रखनी चाहिए। वरना आपकी निवेश राशि डूब भी सकती है। आपको निवेश के लिए हमेशा एक विश्वसनीय सलाहकार से ही सलाह लेनी चाहिए।
अधिक फीस न भरें
अगर आपसे एजेंट अधिक फीस मांगता है तो उसे अधिक फीस न दें क्योंकि ये भी हो सकता है कि वह आपका अकाउंट ऑनलाइन ही ओपन करे जिसमें उसे ही फायदा होगा और आपका पैस पानी की तरह बर्बाद हो जाएगा।
नेशनल सेविंग्स स्कीम में अकाउंट ओपन के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अकाउंट को ओपन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। इस सेविंग्स स्कीम्स की खासियत यह है कि आप इस में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसमें निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है।
इस तरह खोलें अपना नेशनल सेविंग्स स्कीम में ऑनलाइन अकाउंट
- आप खुद भी नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम में अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
- इसके लिए आप किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की ब्रांच भी जा सकते हैं।
- अकाउंट ओपन होने के बाद उसमें खुद पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं और कुछ खास स्कीमों में ऑनलाइन डिपॉजिट की भी सुविधा उपलब्ध है।
- इनमें ई-किसान विकास पत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्य समृद्धि अकाउंट भी शामिल हैं।
- अगर आप 10,000 रुपये से ज्यादा डिपॉजिट करना चाहते हैं तो अकाउंट पेई चेक का इस्तेमाल करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
