नई दिल्ली। एक तरफ बैंक और पोस्ट आफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें तेजी से घट रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कई शेयर ऐसे हैं, जो बैंक एफडी से दोगुना से तीन गुना तक सिर्फ डिविडेंड ही दे रहे हैं। आमतौर पर लगातार डिविडेंड देने वाले शेयर को काफी सुरक्षित माना जाता है। ऐसे में अगर कुछ शेयर लगातार कई साल से अच्छा डिविडेंड दे रहे हैं, तो इन्हें निवेश के लिए सुरक्षित माना जा सकता है। यहां पर हम 8 ऐसे शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसमें से ज्यादातर सरकारी कंपनियां हैं, जो लगातार बहुत ही अच्छा डिविडेंड दे रही हैं। अगर आप भी ऐसे शेयर में निवेश करना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं इन शेयरों का नाम और डिविडेंड। हालांकि शेयर बाजार में निवेश थोड़ा रिस्की माना जाता है, लेकिन अच्छे शेयरों में लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो अच्छा फायदा भी होता है। यही कारण है कि अगर बहुत अच्छा डिविडेंड देने वाले शेयरों में निवेश किया जाए तो हर साल पैसा मिलने के अलावा शेयर के दाम बढ़ने का फायदा अलग से मिल सकता है। आइये जानते हैं इन 8 अच्छे शेयरों के नाम और डिविडेंड का डिटेल।
एनआईएलसी दे रहा है करीब 15 फीसदी डिविडेंड
एनआईएलसी इंडिया ने वर्ष 2019-20 के लिए 70.60 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 14.4 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 3 गुना तक। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये है।
ऑयल इंडिया दे रहा है करीब 12 फीसदी डिविडेंड
ऑयल इंडिया ने वर्ष 2019-20 के लिए 106 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 12 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में दो गुने से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये है।
पीटीसी दे रहा है करीब 12 फीसदी डिविडेंड
पीटीसी इंडिया ने वर्ष 2019-20 के लिए 55 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 11.80 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 2 गुना से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये है।
टीवी टुडे नेटवर्क दे रहा है करीब 11 फीसदी डिविडेंड
पीटीसी इंडिया ने वर्ष 2019-20 के लिए 445 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 10.80 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 2 गुना से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 5 रुपये है।
आरईसी दे रहा है करीब 11 फीसदी डिविडेंड
आरईसी लिमिटेड ने वर्ष 2019-20 के लिए 110 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 10.80 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 2 गुना से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये हैं।
पॉवर फाइनेंस कार्पोरेशन दे रहा है करीब 11 फीसदी डिविडेंड
पॉवर फाइनेंस कार्पोरेशन ने वर्ष 2019-20 के लिए 95 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 10.70 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 2 गुना से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये हैं।
कोल इंडिया दे रहा है करीब 11 फीसदी डिविडेंड
कोल इंडिया ने वर्ष 2019-20 के लिए 120 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 10.50 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 2 गुना से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये हैं।
एसजेवीएन दे रहा है करीब 10 फीसदी डिविडेंड
एसजेवीएन ने वर्ष 2019-20 के लिए 22 फीसदी डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड जब घोषित किया गया, तो शेयर के दाम के हिसाब से 10.10 फीसदी था। यानी बैंक एफडी की तुलना में करीब 2 गुना से ज्यादा था। इस शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये हैं।
डिविडेंड वाले शेयरों में निवेश पर जानकारों की सलाह
अगर बीतते साल में इन साल में निवेश किया जाता है तो अगले साल अच्छी कमाई हो सकती है। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर कंपनी लगातार कई साल से डिविडेंड दे रही है, तो इसका मतलब उसकी नगद कमाई काफी अच्छी है और उसे भविष्य में भी कमाई की उम्मीद है, तभी तो वह अपनी कमाई का काफी बड़ा हिस्सा डिविडेंड के रूप में बांट रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
