Mutual Funds Investment: अक्सर लोगों को लगता है कि म्यूचुअल फंड में सिर्फ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से ही अच्छा खासा फायदा कमाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप चाहे तो म्युचुअल फंड में शॉर्ट टर्म यानी 2 से 3 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करके भी अच्छा खासा फंड रेडी कर सकते हैं। विशेषज्ञों के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक अगर आप म्युचुअल फंड के डेट फंड्स में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आप तीन से चार साल के समय में भी अच्छा खासा फायदा बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, की कैसे आप बिना लंबे समय तक इन्वेस्टमेंट किए हुए अपने पैसे को सुरक्षित रखकर एक बेहतर फंड तैयार कर सकते हैं।
अगर आप शेयर बाजार में पैसे डालकर जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो म्युचुअल फंड आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ऐसा इसलिए है क्योंकि म्युचुअल फंड में बेहतर रिटर्न मिलता है और शेयर बाजार के मुकाबले जोखिम भी काफी कम होता है। म्युचुअल फंड में भी इक्विटी फंड हाइब्रिड फंड और डेट फंड की तरह कई विकल्प होते हैं।

एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक अगर आपको लंबे समय में बेहतर मुनाफा कमाना है तो इक्विटी फंड्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। लेकिन अगर आप कम समय में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो डेट फंड में निवेश करना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
डेट फंड में इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि आखिर यह है क्या और इसमें आपके पैसे कैसे बढ़ाते हैं। तो आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
आईए जानते हैं क्या है डेट फंड्स और इसके फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप डेट फंड्स में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपके पैसे को फिक्स इनकम सिक्योरिटी में लगाया जाता है। इसके तहत आपको एक नियमित इंतजार के बाद पैसा मिल जाता है। डेट फंड्स के तहत लगाया गया पैसा बंद गवर्नमेंट सिक्योरिटी ट्रेजरी बिल और नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जैसी जगहों पर इन्वेस्ट किया जाता है। डेट फंड को इक्विटी फंड के मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित भी माना जाता है।
अगर आप डेट फंड्स में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो आपको लिक्विडिटी की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता है। तो इसका मतलब है कि आप जब चाहे डेट फंड से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन आमतौर पर डेट फंड की मेच्योरिटी डेट होती है और मैच्योरिटी तक अगर आप इसमें पैसे लगते हैं तो आपको जबरदस्त प्रॉफिट मिलता है साथ ही पैसों के नुकसान का खतरा भी काम रहता है।
देता है फिक्स डिपाजिट से ज्यादा बेहतर रिटर्न
आमतौर पर अगर आप फिक्स डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको 6 से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट मिलता है। लेकिन अगर आप डेट फंड में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको 9 प्रतिशत के आसपास तक का शानदार रिटर्न मिलता है।
डेट फंड आपके पैसों को ज्यादा सुरक्षित रखता है इसलिए इसमें इक्विटी जैसे रिटर्नकी संभावना कम होती है। शेयर मार्केट का एक सीधा सा नियम है कि जिस इन्वेस्टमेंट स्कीम में जितना ज्यादा रिस्क है उसमें प्रॉफिट के चांस भी उतने ही ज्यादा होते हैं। लेकिन डेट फंड में आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपको निश्चित समय पर अच्छा खासा रिटर्न भी मिल जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications