नई दिल्ली, अप्रैल 10। एक लार्ज और मिड कैप फंड एक प्रकार का इक्विटी फंड होता है, जो अपनी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) का कम से कम 35 फीसदी लार्ज-कैप इक्विटी में और 35 फीसदी ही मिड-कैप शेयरों में निवेश करता है। इसके पास इनमें से किसी भी कैटेगरी में अतिरिक्त निवेश करने के साथ-साथ डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने का भी विकल्प होता है। ये फंड लंबी अवधि के निवेश पर अच्छा रिटर्न पाने का एक शानदार तरीका होते हैं। ऐसे ही एक फंड की जानकारी हम आपको यहां देंगे। इसने अपने निवेशकों को लंबी अवधि के निवेश पर एक बढ़िया रिटर्न दिया है।
केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू किया गया एक ओपन-एंडेड लार्ज और मिड-कैप फंड है। यह अपनी कैटेगरी का एक मध्यम साइज का फंड है, जिसका उद्देश्य लार्ज और मिड-कैप शेयरों के डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश करके पूंजी में वृद्धि करना है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि योजना अपने निवेश उद्देश्य को पूरा कर लेगी। यानी रिस्क भी है।
क्यों है बेस्ट
मगर निवेश के लिए यह फंड बेस्ट हो सकता है, क्योंकि रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के साथ-साथ वैल्यू रिसर्च ने भी इस फंड को 5-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड की एयूएम 122878.79 करोड़ रुपये है। 08 अप्रैल 2022 को इसकी एनएवी 179.07 रुपये है। डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ स्कीम का एक्सपेंस रेशियो 0.62% है। यह अपनी कैटेगरी के एवरेज एक्सपेंस रेशियो की तुलना में कम है।
जोखिम भरा है फंड
हालांकि यह निवेश के लिए एक अत्यधिक जोखिम भरा फंड है। यह फंड 3-4 साल की निवेश अवधि के लिए सबसे उपयुक्त है। इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5,000 रुपये है, और एसआईपी के लिए यह राशि 1,000 रुपये है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। अगर निवेश के 1 साल के भीतर पैसा निकाला जाए तो 1% एक्जिट लोड (चार्ज) लागू होता है।
कितना रहा रिटर्न
एक बार में राशि निवेश करने पर इस फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 25.12 फीसदी, 2 साल में 117.05 फीसदी (यानी 2 साल में पैसा डबल से अधिक), 3 साल में 79.32 फीसदी, 5 साल में 115.07 फीसदी और शुरुआत से 542.98 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 24.79 फीसदी, 46.93 फीसदी, 19.51 फीसदी, 14.62 फीसदी और 18.76 फीसदी रहा है।
जानिए एसआईपी रिटर्न
फंड के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 7.29 फीसदी, 2 साल में 35.87 फीसदी, 3 साल में 50.51 फीसदी और 5 साल में 66.01 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 13.79 फीसदी, 32.60 फीसदी, 28.44 फीसदी और 20.38 फीसदी रहा है। भारतीय शेयरों में फंड का 95.9% निवेश है, जिसमें से 45.34% लार्ज-कैप शेयरों में, 27.06% मिड-कैप शेयरों में और 4.63% स्मॉल-कैप शेयरों में है। फंड का अधिकांश पैसा फाइनेंस, प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश किया गया है। फंड की टॉप होल्डिंग आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस लिमिटेड हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications