नई दिल्ली, अप्रैल 7। यदि कोई व्यक्ति 23-25 साल की आयु में कमाना शुरू करता है और वे हर महीने प्रति माह 15,000 रुपये तक ही कमाता हो, फिर भी वे 2 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकता है। दरअसल यदि ऐसा व्यक्ति अपने सभी खर्चों को पूरा करने के बाद प्रति माह सिर्फ 1,300-1,500 रुपये बचा पाए, तो जरूरत होगी इस पैसे को सही तरह से निवेश करने की। ये व्यक्ति 60 वर्ष की आयु तक अपनी रिटायरमेंट लाइफ के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये बचा पाएगा। ये खबर ऐसे लोगों के लिए काम की है, जो रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हों। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं और आपके पास मार्केट या निवेश की जानकारी नहीं है तो ये खबर आपके काम की है। हम यहां आपको हर महीने 1269 रु का निवेश करके 2 करोड़ रु का फंड तैयार करने का तरीका बताएंगे।
रिटायरमेंट के लिए करें तैयारी
हर महीने 15 हजार रु तक कमाने वाला यदि 2 करोड़ रु के आस-पास का रिटायरमेंट फंड तैयार करना चाहता है तो उसे गारंटीड-रिटर्न (यानी एफडी आदि) प्रोडक्ट से बचना होगा। असल में इन प्रोडक्ट्स से लक्ष्य को हासिल करने में कभी मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि ये प्रोडक्ट 5-7 फीसदी सालाना रिटर्न ही दे पाते हैं। जानकारों का कहना है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड ही एकमात्र ऐसा ऑप्शन है, जो रिटायरमेंट से पहले 2 करोड़ रुपये जमा करने में मदद कर सकता है।
कितना मिल सकता रिटर्न
यह तो सच है कि इक्विटी म्युचुअल फंडों से मिलने वाला रिटर्न बाजार जोखिमों के अधीन होता है। मगर यदि आप निवेश अवधि 35 साल लंबी है तो इक्विटी म्यूचुअल फंड से निगेटिव रिटर्न मिलने की संभावना सबसे कम होगी। बल्कि विशेषज्ञों का कहना है कि 35 साल की अवधि में इक्विटी म्यूचुअल फंड में अपने निवेश से 11-12 फीसदी वार्षिक रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।
कितने से करें शुरुआत
विशेषज्ञों का कहना है कि 60 साल की उम्र से पहले आसानी से 2 करोड़ रुपये जमा हो सकते हैं। इसके लिए एक इक्विटी म्यूचुअल फंड में आपको स्टेप-अप सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) शुरू करना। शुरुआत में आप सिर्फ 1,269 रुपये (हर रोज करीब 42 रु की बचत) की राशि का निवेश करें। फिर आप हर साल 10 फीसदी निवेश राशि बढ़ाते जाएं। आपको 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिल सकता है।
2 करोड़ रु का फंड
इस योजना के हिस्से के तहत आपको अगले 35 वर्षों तक हर साल अपनी एसआईपी राशि में 10% की वृद्धि करनी होगी। एसआईपी निवेश के 35 साल पूरे होने के बाद आपको 2 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इसमें से 2 करोड़ रुपये में से 41,26,011 रुपये 35 साल की निवेश अवधि में आपका निवेश होगा और शेष राशि आपके निवेश पर मिला रिटर्न होगा।
किस तरह का फंड चुनें
वित्तीय योजनाकारों का कहना है कि आपको एसआईपी शुरू करने के लिए डायवर्सिफाइड लार्ज-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड का विकल्प चुनना चाहिए, क्योंकि इन फंड्स में कम जोखिम पर लगातार रिटर्न जनरेट करने की क्षमता होती है। निवेश से पहले आप अलग-अलग स्कीमों को चेक भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications