Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड एसआईपी (SIP) के जरिए निवेशकों को भविष्य में बेहतरीन रिटर्न और कंपाउंडिंग (Compounding) का फायदा मिलता है. अगर आप लंबे समय में बेहतरीन रिटर्न चाहते है, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी सही विकल्प हो सकता है. इसमें आपको बैंक की एफडी और पोस्ट ऑफिस स्कीम से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. म्यूचुअल फंड एसआईपी में सालाना अनुमानित 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है, जोकि शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है.. चलिए समझते हैं कि मंथली निवेश से कैसे एक करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है...

12,000 रुपये निवेश से 1 करोड़ रुपये बनाएं
अगर आप एसआईपी में हर महीने 12,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 19 साल बाद आपको कुल 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. म्यूचुअल फंड एसआईपी में प्रत्येक वर्ष अनुमानित 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल जाता है. अगर कोई व्यक्ति हर म्यूचुअल फंड में 12,000 रुपये निवेश करता है, तो सलाना 12 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से 19 साल बाद एक करोड़ 5 लाख रुपये बनते है. इसमें निवेशित रकम 27,3600 रुपये है और 77,67,905 रिटर्न शामिल हैं.
अगर हर साल अनुमानित 15 प्रतिशत रिटर्न मान लिया जाए, तो 17 साल बाद कुल रकम बढ़कर 1 करोड़ 12 लाख 81 हजार रुपये हो जाएंगे.
मार्केट रिस्क और टैक्स भी है शामिल
म्यूचुअल फंड एसआईपी मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर है. यह भी कह सकते है कि यह निवेश, बाजार जोखिमों के अधीन है. मतलब मार्केट में जो भी उतार-चढ़ाव होगा, उसका सीधा असर आपके पोर्टफोलियों पर भी पड़ता है.
वहीं म्यूचुअल फंड में आने वाला निवेश कैपिटल गेन्स के तहत मिलता है, इसलिए आपको इसमें टैक्स देना पड़ता है.
म्यूचुअल फंड एसआईपी में कैसे करें निवेश
म्यूचुअल फंड एसआईपी में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निवेश किया जा सकता है. म्यूचुअल फंड कंपनी चुने के बाद, आप ऑनलाइन या ऑफलाइन पैसा जमा करके एसआईपी शुरू कर सकते हैं. अगर आपके पास ऑनलाइन डीमैट अकाउंट है, तो आप अपना एसआईपी ऑनलाइन जमा कर सकते है. इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस और बैंक के जरिए भी पैसे जमा कर सकते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
