SIP Investment: आज के समय में हर व्यक्ति अधिक पैसे कमाना चाहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादातर लोग निवेश करने का सही तरीका नहीं समझते हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी(सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश को शुरु करते हैं तो आपका बच्चा भी मालामाल बन सकता हैं। साथ ही इंवेस्ट किए हुए पैसों का इस्तेमाल करके आप अपने बच्चे की पढ़ाई से लेकर शादी तक करा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि हर महीने सिर्फ 5000 रुपये के निवेश से आप कैसे लगभग 50 लाख से ज्यादा की रकम मैच्योरिटी के वक्त पा सकते हैं।

हर महीने करना होगा 5000 का निवेश
एसआईपी में आपको कम निवेश के साथ भी कम समय में तगड़ा मुनाफा मिल सकता है। हर महीने सिर्फ 5 हजार रुपये के निवेश पर आप करीब 55 लाख रुपये तक की रकम जमा कर सकते हैं। 5000 रुपये की SIP शुरू करते है तो आपको हर साल इसमें 5 फीसदी एक्स्ट्रा टॉपअप करते हैं तो इसका बड़ा फायदा मिलेगा। आप 5000 रुपये की SIP शुरू करते हैं और सालाना इसमें 5 प्रतिशत का टॉप अप लगाते हैं तो साल दर साल के हिसाब से आपका अमाउंट बढ़ता जाएगा।
समझिए क्या है इस निवेश का कैलकुलेशन
इसमें आपको पहले साल में सिर्फ पांच हजार रुपये ही जमा करने होंगे। पहले साल में 60 हजार रुपये निवेश होंगे और फिर दूसरे साल में 250 रुपये हर महीने टॉप अप के बाद 5000 रुपये के साथ निवेश करना होगा, यानी आपको मंथली 5,250 की एसआईपी करनी होगी। इस प्रकार से आपको में दूसरे साल 1.23 लाख रुपये जमा होंगे। इसी तरह, हर साल 5% का टॉपअप अपने एसआईपी में जोड़ना होगा।
18 सालों तक 5 प्रतिशत टॉप अप के साथ 5000 की एसआईपी हर महीने जमा करते हैं तो कुल 16.87 लाख रुपये जमा होंगे और मान लीजिए कि इस एसआईपी में आपको 12 फीसदी तक रिटर्न मिल रहा है तो 18 साल बाद आपको 51.45 लाख रुपये मिलेंगे। पर इस बात का भी आपको ध्यान रखना होगा कि अगर आप एसआईपी में किसी भी तहर के निवेश की योजना बनाने के दौरान अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें क्योंकि शेयर मार्केट के प्रभाव से इसमें बदलाव होता है।
जब भी आप एसआईपी में निवेश करते हैं तो आपको कई फायदे मिलते हैं। इसमें पहला फायदा तो ये है कि SIP के जरिए निवेश करने में इन्वेस्टमेंट पीरियड और अमाउंट को लेकर फ्लैक्सिबिलिटी रहती है यानी आप अपनी सुविधा अनुसार निवेश की अवधि मासिक, तिमाही या छमाही का ऑप्शन चुन सकते हैं। साथ ही इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और इसकी वजह से आपको तेजी से मुनाफा होता है और पूंजी काफी तेजी से बढ़ती है।
जब आप समय-समय पर निवेश करते हैं तो आपको रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा भी मिलता है। इसके कारण मार्केट में गिरावट आने पर भी आप लॉस में नहीं जाते और वहीं जब मार्केट में तेजी आती है, तो आपको अपने औसत निवेश पर ही बेहतर रिटर्न पाने का मौका मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
