नई दिल्ली, नवंबर 02। एक बड़ा फंड तैयार करने की ट्रिक केवल अधिक पैसा कमाना नहीं है। बल्कि लगातार बचत और लंबी अवधि तक निवेश करना इस प्लान का अहम हिस्सा है। कमाने (सैलेरी) वाले अधिकतर लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये जमा करना एक असंभव काम लग सकता है। हालांकि यह संभव है, यदि आप जल्दी निवेश करना शुरू करते हैं और लगातार निवेश जारी रखते हैं। असल में यदि आप अपनी इनकम का एक हिस्सा हर महीने निवेश के लिए अलग रखते हैं तो आप 15 वर्षों में 5 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। इसके लिए म्यूचुअल फंड सही रहेगा। पर 5 करोड़ रु का फंड तैयार करने के पीछे एक खास ट्रिक है। यहां हम आपको उसी ट्रिक के बाते में बताएंगे।
म्यूचुअल फंड एसआईपी
म्यूचुअल फंड में व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिए निवेश का रास्ता उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो बार में मोटी राशि का निवेश करने की क्षमता नहीं रखते हैं। ये तरीका खास कर सैलेरी क्लास के लोगों के लिए बेस्ट रहेगा। म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंबी अवधि के निवेशक अपने म्यूचुअल फंड एसआईपी पर सालाना 12 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं।
क्या है स्पेशल ट्रिक
15 वर्षों में 5 करोड़ रुपये की राशि जमा करना एक बड़ा लक्ष्य है, जिसके लिए निवेशकों को अपनी सालाना इनकम में वृद्धि के साथ-साथ अपनी एसआईपी को भी सालाना आधार पर बढ़ाना होगा। निवेश के लिए आपको स्टेप-अप एसआईपी का इस्तेमाल करना होगा। इसके जरिए ही 15 वर्षों में 5 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंचना संभव है। 15 साल में 5 करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में अपनी एसआईपी सालाना 15 फीसदी बढ़ानी होगी। यही वो ट्रिक है।
कितने से करनी होगी शुरुआत
स्टेप-अप एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार 5 करोड़ रु पाने के लिए 15 साल की अवधि तक प्रति माह 41,500 रुपये की एसआईपी की आवश्यकता होगी, जिसमें सालाना 15 फीसदी की वृद्धि करनी होगी। आपको इन सालों में 12 फीसदी औसतन रिटर्न मिल सकता है। इसका मतलब है कि आप हर साल अपनी एसआईपी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी करें। उदाहरण के लिए 2022 में आपकी एसआईपी 41,500 रुपये प्रति माह है तो 2023 में यह 47,725 रुपये और उससे अगले साल 54,883 रुपये होनी चाहिए। इसी क्रम में आपको आगे बढ़ना होगा।
कितनी हो कमाई
ध्यान रहे कि आम तौर पर एक निवेशक को वार्षिक स्टेप-अप के तहत 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की सलाह दी जाती है। मगर 5 करोड़ रुपये जैसी बड़ी राशि के लिए यह सलाह दी जाती है कि निवेशक एसआईपी में 15 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी करे। एक बात यह भी है कि 6 अंकों में कमाने वाला ही व्यक्ति ही इतना निवेश कर सकता है।
औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न
15 साल के लिए मासिक एसआईपी पर 12 फीसदी सालाना रिटर्न मानते हुए और एसआईपी में सालाना 15 फीसदी राशि बढ़ाते हुए एसआईपी रिटर्न कैलकुलेटर के अनुसार आपको शुरुआत 41,500 रुपये से करने होगी। 15 साल के अंत में आपके हाथ में 5,01,20,926.99 या लगभग 5.01 करोड़ रुपये की मैच्योरिटी राशि आएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
