Mutual fund investment tips: अच्छे रिटर्न की तलाश में ज्यादातर लोग म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं। लेकिन अभी भी काफी लोगों को यह नहीं पता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे किया जाता है। हालांकि यह काफी आसान है। म्युचुअल फंड में तीन तरह से निवेश किया जा सकता है। इसमें पूरी तरह से ऑन लाइन से लेकर फार्म भर कर निवेश किया जा सकता है।
म्युचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है, इसलिए कई लोगों को लगता है कि इसके लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बिना डीमैट अकाउंट के भी निवेश किया जा सकता है।

म्युचुअल फंड में निवेश का पहला तरीका
यह तरीका काफी आम है। इसमें किसी एजेंट के माध्यम से निवेश करना होता है। अगर एजेंट को खोजने में दिक्कत हो तो जिस कंपनी में निवेश करना चाहते हैं उस कंपनी की वेबसाइट से टोल फ्री नम्बर लेकर बात कर सकते हैं। कंपनी आपके इलाके में जो एजेंट हैं, उनसे संपर्क करा देगी। फिर इस एजेंट की मदद से आप निवेश कर सकते हैं।
म्युचुअल फंड में निवेश का दूसरा तरीका
ब्रोकर या किसी म्युचुअल फंड बेचने वाली वेबसाइट के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है। कई लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं वह अपने ब्रोकर अकाउंट के माध्यम से भी म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा देश में एक दर्जन से ज्यादा वेबसाइट हैं जो म्युचुअल फंड बेचती हैं। लोग इन वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद म्युचुअल फंड खरीद सकते हैं। अगर जरूरत हो तो यह वेबसाइट अपने एजेंट भी निवेशक के पास मदद के लिए भेजती हैं।
म्युचुअल फंड में निवेश का तीसरा तरीका
म्युचुअल फंड की स्कीमों के डायरेक्ट प्लान में निवेश किया जा सकता है। सेबी के आदेश के बाद सभी म्युचुअल फंड कंपनियां अपनी सभी स्कीम्स में डायरेक्ट प्लान का ऑप्शन देती हैं। इनमें निवेश पूरी तरह से ऑनलाइन होता है। आप म्युचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सीधे स्कीम चुनते हैं और कुछ स्टेप में निवेश की प्रक्रिया पूरी करते हैं। यहां पर पेमेंट भी ऑनलाइन करना होता है।
म्युचुअल फंड में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट्स की राय लें
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड के बारे में अगर जानकारी न हो तो निवेश से पहले किसी जानकार ही राय ले लेना चाहिए। ऐसा न करने से नुकसान हो सकता है। अगर समझ है तो निवेश का सबसे अच्छा तरीका डायरेक्ट प्लान होते हैं। इनमें अन्य तरीके से किए निवेश से ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसका कारण है कि डायरेक्ट प्लान में निवेश पर एजेंट का कमीशन नहीं होता है। इससे थोड़ा ज्यादा रिटर्न मिलना संभव हो जाता है।
आसान है म्यूचुअल फंड में निवेश के बारे में जानना
म्युचुअल फंड में निवेश के बारे में जानना काफी आसान है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड इन इंडिया की वेबसाइट www.amfiindia.com पर जाकर इसके बारे में जानकारी ली जा सकती है। लेकिन इस वेबसाइट पर जानकारी लेने के बाद कुछ दिनों तक म्युचुअल फंड पर निगाह भी रखें और उनके नेट आसेट वैल्यू (NAV) में बदलाव के बारे में जानें। इससे आपकी म्युचुअल फंड के बारे में बेसिक जानकारी हो जाएगी।
रिस्क को ध्यान में रखकर करें निवेश
हर निवेश से जुडा कोई न कोई रिस्क होता है। म्युचुअल फंड में भी निवेश से जुड़े कई रिस्क होते हैं, जिन्हें जानना जरूरी होता है।
शेयर बाजार से जुड़े रिस्क
म्युचुअल फंड अपनी इक्विटी स्कीम में जुटाए पैसों का निवेश शेयर बाजार में करते हैं। स्टॉक मार्केट के बारे में कुछ भी भविष्यवाणी करना कठिन होता है, इसी कारण इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश रिस्की माना जाता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि थोड़ा थोड़ा पैसा लम्बे समय तक लगाया जाए तो अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
