Mutual fund Investment: म्यूचुअल फंड में आप कई तरह से इंवेस्ट कर सकते हैं। फिर चाहे वह शॉर्ट टर्म हो, मिड टर्म हो या फिर लॉन्ग टर्म में निवेश करना हो। आप अपने पैसों की जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक टर्म को चुन सकते हैं।
चलिए जानते हैं कि आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. विड्रॉल अमाउंट के बारे में पूरी जानकारी रखें
आपको ऐसे फंड को सेलेक्ट करना चाहिए जिसमें से आप कभी भी पैसे निकाल पाएं और नुकसान होने की आशंका भी कम हो।
आपको 1 वर्ष, 3 वर्ष, 5 वर्ष में रिटर्न और स्थिरता के हिसाब से सलेक्शन करना चाहिए। वैसे तो म्यूचुअल फंड्स का संबंध शेयर मार्केट से है, ऐसे में तमाम लोग इसमें निवेश करने से झिझकते हैं लेकिन सही म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने से आप इसमें अच्छे पैसे बना सकते हैं।
2. डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानें
आपको किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले म्यूचुअल फंड के डाक्यूमेंट को ध्यान से चेक करना चाहिए, ताकि आपको बाद में परेशानी न हो।
इसके अलावा यह समझें कि इसमें रिस्क क्या-क्या हैं और आपके फाइनेंशियल गोल्स क्या है उनके अनुसार ही म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करें।
आपको निवेश करने से पहले कई म्यूचुअल फंड स्कीम ऑप्शन मिलेंगे इसलिए आप जरूरत के हिसाब से स्कीम का सिलेक्शन कर सकते हैं।
3. अपने पोर्टफोलियो को एनालाइज करें
म्यूचुअल फंड में निवेश एक लक्ष्य को ध्यान में रखकर शुरू करें। फिर चाहे वह रिटायरमेंट हो या आपके बच्चे की शिक्षा।
आपको हर टारगेट के लिए जरूरी राशि का अनुमान लगाना चाहिए। यहीं से म्यूचुअल फंड निवेश के लिए आपकी योजना शुरू होती है।
आपको अपने पोर्टफोलियो की एनालाइज करना चाहिए ताकि आप यह समझ पाएं कि इन्वेस्टमेंट के मुताबिक कौन सा बेहतर परफॉर्म कर रहा है और कौन सा नहीं। फिर आप खराब परफॉर्म करने वाले इन्वेस्टमेंट को अच्छे फंड में बदल सकते है।
इससे आप हाई रिस्क वाली म्यूचुअल फंड स्कीम से कम रिस्क वाली स्कीम में स्विच कर सकते हैं।
इसके अलावा आप पिछले प्रदर्शन के आधार पर एक लिस्ट तैयार कर सकते हैं और रिस्क को कम कर सकते हैं।
4. एसआईपी में इन्वेस्ट
अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करते हुए फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आप इक्विटी फंड में SIP के जरिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसमें शेयर मार्केट के निचले स्तर और सबसे ऊंचे शेयर का एक औसत रिटर्न बनता है जो लगभग सभी घाटे की भरपाई कर देता है। इसके बाद आपको अच्छा रिटर्न मिल जाता है।
आपको बता दें कि SIP में जरिए म्यूचुअल फंड्स में डेली, मंथली, क्वाटरली निवेश करने का ऑप्शन है। इसका एक फायादा यह भी है कि आपको इस प्लान में इन्वेस्ट करने के लिए आपको किसी बड़ी रकम की ज़रुरत नहीं होती है।
अगर आप हर महीने सिर्फ 1000 रुपये भी इन्वेस्ट करते हैं तो वो 10 साल में ये पैसे आपको अच्छा रिटर्न मिलता है।
आपको बता दें कि यह निवेश का एक सुरक्षित तरीका है जिसके जरिए कई निवेशक अच्छा लाभ कमाते हैं। आपको एक फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद लेकर ही इसमें इंवेस्टमेंट शुरू करनी चाहिए।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय



Click it and Unblock the Notifications