Mutual fund increases stake in Suzlon Energy shares: सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस वक्त इतना ज्यादा रिटर्न दे रहा है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों में अब इस शेयर को खरीदने की होड़ मची हुई है। म्यूचुअल फंड कंपनियां सुजलॉन एनर्जी के करोड़ों शेयर खरीद चुकी हैं। आइये जानते हैं कि अगर किसी कंपनी के शेयर में म्यूचुअल फंड निवेश शुरू करें तो इसका मतलब क्या होता है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस समय निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है। भारत की सबसे बड़ी विंड टरबाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी निफ्टी-500 इंडेक्स में इस कैलेंडर वर्ष में टॉप परफॉरमर बन गया है।

आइये पहले जानते हैं कि सुजलॉन एनर्जी ने कितना ज्यादा रिटर्न दे दिया है कि म्यूचुअल फंड कंपनियां अपना निवेश बढ़ाने लगी हैं। जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है तो 1 हफ्ते में करीब 10.97 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक माह के दौरान 29.65 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है।
इसी प्रकार सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 माह के दौरान 84.29 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं इस साल 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 143.40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने करीब 201.75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 3 साल के दौरान 732.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
अब जानिए म्यूचुअल फंड कंपनियों ने सुजलॉन एनर्जी के कितने शेयर खरीदे
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में जहां अगस्त 2023 तक म्यूचुअल फंड कंपनियों की हिस्सेदारी की बात है तो यह बढ़कर 64.71 करोड़ शेयरों की हो गई है। वहीं जुलाई 2023 में म्यूचुअल फंड के पास सुजलॉन एनर्जी के 14.09 करोड़ शेयर थे।
अगस्त में 3 म्यूचुअल फंड ने शेयर बाजार से सुजलॉन एनर्जी के काफी ज्यादा शेयर खरीदे हैं।
इन म्यूचुअल फंड कंपनियों में 2 ने पहली बार सुजलॉन एनर्जी के शेयर में निवेश किया है।
सुजलॉन एनर्जी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड और एचडीएफसी म्युचुअल फंड ने हाल में हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं यूटीआई म्यूचुअल फंड ने सुजलोन एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डिंग पेटर्न से पता चलता है कि इसमें 17 म्यूच्यूअल फंड स्कीमों के पास करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी है।
सुजलॉन एनर्जी में बड़े निवेशकों की बात की जाए तो बंधन कोर इक्विटी फंड की हिस्सेदारी 1.32 फीसदी, आईडीबीआई बैंक की 1.34 फीसद हिस्सेदारी, बैंक बड़ौदा की 1.11 फीसदी और एलआईसी की 1.03 फीसदी हिस्सेदारी है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर के बारे में आंकड़े बताए जा रहे हैं। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
