नई दिल्ली, सितंबर 21। भारत में समय के साथ म्यूचुअल फंड एक काफी पसंदीदा निवेश ऑप्शन बन गया है। मगर ध्यान रहे कि निवेश से पहले किसी फंड के बारे में कुछ चीजें जानना है जरूरी है, जिनमें सबसे अहम है रेटिंग। कुछ रेटिंग एजेंसी म्यूचुअल फंड हाउसों की अलग-अलग स्कीमों के लिए रेटिंग जारी करती हैं, जो उनके सेफ होने की जानकारी देती हैं। इन एजेंसियों में मॉर्निंगस्टार, वैल्यू रिसर्च, क्रिसिल और आईसीआरए आदि शामिल हैं। रेटिंग से आप रिटर्न मिलने की उम्मीद का अंदाजा लगा सकते हैं। हाई रेटिंग वाला म्यूचुअल फंड बेहतर माना जाता है। ये तो हुई सेफ्टी की बात। म्यूचुअल फंड कम-कम पैसे जमा करके एक बड़ा फंड भी तैयार करने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे 5 साल में 12 लाख रु का फंड बनाने का तरीका।
जानिए पूरा गुणा-गणित
हम आपको आगे दो बढ़िया रिटर्न देने वाले फंड की जानकारी देंगे। उससे पहले जानिए कि कैसे आप 5 सालों में 12 लाख रु का फंड तैयार हो सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में हर महीने 10000 रु का निवेश करें, तो आपको रोज 333 रु जमा करने होंगे। यदि आपका फंड आपको सालाना 25 फीसदी तक रिटर्न दे तो आप आराम से 5 साल में 12 लाख रु का फंड तैयार कर पाएंगे। दरअसल 5 सालों में आपकी निवेश राशि 6 लाख रु और 25 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको करीब इतना ही मुनाफा होगा। इस तरह आपकी रकम दोगुनी यानी 12 लाख रु हो जाएगी।
20 फीसदी रिटर्न पर 10 लाख रु
यदि आपका फंड आपको सालाना 20 फीसदी तक रिटर्न दे तो आप आराम से 5 साल में 10 लाख रु से अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं। 5 सालों में आपकी निवेश राशि 6 लाख रु और 20 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको 4.34 लाख रु का मुनाफा होगा। इस तरह आपकी निवेशित रकम 10.34 लाख रु हो जाएगी।
तगड़ा रिटर्न देने वाली स्कीमें
आप सोच रहे होंगे कि भला इतना भारी रिटर्न कौन सी स्कीम दे सकती है। बता दें कि ऐसी कई स्कीमें हैं, जिन्होंने इतना रिटर्न दिया है। उदाहरण के लिए बात करते हैं मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड - रेगुलर प्लान की, जिसे वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार रेटिंग मिली है। वैल्यू रिसर्च के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार इस फंड में यदि कोई पिछले 5 साल से हर महीने 10000 रु का निवेश कर रहा होता तो उसकी निवेश राशि इस समय 11.11 लाख रु होती।
ऐसे होते 2.50 गुना पैसे
वैल्यू रिसर्च के ही अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक अगर किसी ने मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड के रेगुलर प्लान में 5 साल पहले एक साथ सिर्फ 5 लाख रु एक साथ लगाए होते तो उसकी निवेश राशि इस समय करीब 13 लाख रु हो गयी होती।
और भी हैं स्कीमें
बता दें कि ऐसी कई स्कीमें हैं, जिन्होंने बीते एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते करीब डेढ़ साल में शेयर बाजार ने दमदार प्रदर्शन किया है और इससे म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमों ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
