नई दिल्ली, नवंबर 20। आज के समय में बेटी की शादी के लिए एक बड़े फंड की जरूरत होती है। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप समय से पहले निवेश चालू कर लें। यदि आप कम से कम 5 साल पहले निवेश शुरू करें तो 25 लाख रु तक जमा कर सकते हैं। मगर उस स्थिति में आपको ज्यादा मासिक निवेश करने की जरूरत होगी। अगर आप 5 साल बाद अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं और निवेश के जरिए 25 लाख रु तक का फंड बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको उसके लिए सही ऑप्शन बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि आपको कितने रुपये हर महीने जमा करने पड़ सकते हैं।
कैसे करें शुरुआत
जानकार कहते हैं कि 5 साल निवेश के लिए एक मध्य अवधि है। अब जबकि पहले से आपकी अवधि तय है तो आपको फिजिकल या डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ और म्यूचुअल फंड निवेश ऑप्शनों में मिला कर पैसा लगाना चाहिए। इसके लिए अपनी इच्छा के अनुसार 5 लाख रुपये का डिजिटल/फिजिकल सोना खरीदें। इसके बाद, आपको अगले पांच वर्षों के लिए दो गोल्ड ईटीएफ जैसे एचडीएफसी गोल्ड फंड और कोटक गोल्ड फंड में प्रत्येक 5,000 रुपये में एसआईपी शुरू करना चाहिए।
2 नयी एसआईपी म्यूचुअल फंड के रिटर्न को करें निवेश
आपको अगले पांच वर्षों के लिए इक्विटी डायवर्सिफाइड फंडों में प्रत्येक के लिए 5,000 रुपये के दो और एसआईपी शुरू करने का प्रयास करना चाहिए। पांच साल के बाद आपकी आवश्यकता के अनुसार, गोल्ड फंड और डिजिटल गोल्ड को रिडीम किया जा सकता है। आखिर में आपको पैसा डेब्ट फंड में लगाना होगा।
डेब्ट फंड में कब करें निवेश
अपनी कैश की आवश्यकताओं से बारह महीने पहले, इक्विटी म्यूचुअल फंड में पड़े पैसे को डेब्ट फंड्स लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि जरूरत के समय इक्विटी बाजार गिर गया तो आपका रिटर्न भी कम हो जाएगा। इसलिए कुछ समय पहले सेफ जोन में जाना सबसे बेहतर है। कॉम्बो निवेश रूट से आप पांच साल बाद सोने की खरीद और दूसरे खर्चों के लिए 25 लाख रुपये जमा कर पाएंगे।
10 साल में सिर्फ म्यूचुअल फंड से 24 लाख रु
अगर आपके पास 10 साल हैं तो आप सिर्फ म्यूचुअल फंड से ही 24 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं। आपको हर महीने 15000 रु का निवेश करना होगा। यदि आपको सालाना 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 24 साल आपके पास 23.79 लाख रु का फंड तैयार हो जाएगा। लंबी अवधि में 15 फीसदी तक सालाना रिटर्न देने वाली कई म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं।
18000 रु का मासिक निवेश
अगर आप 10 साल तक म्यूचुअल फंड में हर महीने 18000 रु का निवेश करें तो आप औसतन 15 फीसदी सालाना रिटर्न से 28.55 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं। आपको हर महीने 18000 रु यानी डेली 600 रु की बचत करनी होगी। एक्सिस स्मॉल कैप फंड की बात करें तो यह फंड पिछले 5 साल में 25.46 फीसदी सालाना रिटर्न देता रहा है। एक्सिस फोकस्ड 25 फंड ने 5 साल में सालाना 23.30 फीसदी रिटर्न दिया है। एक्सिस ब्लूचिप फंड की बात करें तो यह फंड पिछले 5 साल में 22.52 फीसदी सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications