नई दिल्ली, दिसंबर 25। म्यूचुअल फंड अच्छा प्रदर्शन करते हैं, अगर उनके पास जो कंपनियां हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करती हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयर रखते हैं, इसलिए उन म्यूचुअल फंड के एनएएवी (नेट एसेट वैल्यू) में वृद्धि इन्हीं कंपनियों की इनकम और मुनाफे में वृद्धि से जुड़ी हुई होती है। और भी बहुत से फैक्टर होते हैं, मगर अहम फैक्टर यही होता है। वहीं डिविडेंड यील्ड फंड्स उन कंपनियों में पैसा लगाते हैं, जो बतौर डिविडेंड अच्छा मुनाफा देती हैं। आम तौर पर इन स्कीमों में कम पैसा लगाते हैं। मगर ये सेफ होती हैं। हम यहां आपको बताएंगे, उन बेस्ट 5 डिविडेंड यील्ड स्कीमों के बारे में, जिन्होंने बीते एक साल में सबसे अधिक रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड
डिविडेंड यील्ड स्कीमों में पिछले एक साल में रिटर्न देने के मामले में सबसे ऊपर रहा है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड। इस फंड ने बीते एक साल में 51.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड का 77 प्रतिशत से अधिक पैसा लार्ज-कैप शेयरों में है। वहीं जिन सेक्टरों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड ने निवेश किया हुआ है, उनमें टेक्नोलॉजी, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विस शामिल हैं। इस फंड की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 543 करोड़ रु है।
टेंपलटन इंडिया इक्विटी इनकम फंड
टेंपलटन इंडिया इक्विटी इनकम फंड ने भी बीते एक साल में 46.3 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। यह फंड 15 साल से भी अधिक पुराना है। शेयरों के अलावा टेंपलटन इंडिया इक्विटी इनकम फंड रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट और विदेशी स्टॉक्स में भी पैसा लगाता है। इसके पास 1,198 करोड़ रुपये की एयूएम है।
एचडीएफसी डिविडेंड यील्ड्स फंड
एचडीएफसी डिविडेंड यील्ड्स फंड करीब एक साल पुराना ही फंड है। बीते एक साल में ये 41.8 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस फंड ने भी टेक्नोलॉजी, एनर्जी, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सेक्टर में अधिकतर पैसा लगाया हुआ है। इसके पास 2,757 करोड़ रुपये की एयूएम है।
यूटीआई डिविडेंड यील्ड फंड
यूटीआई डिविडेंड यील्ड फंड एक 16 साल से अधिक पुरानी स्कीम है। पिछले एक साल में यूटीआई डिविडेंड यील्ड फंड 39.4 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रही है। इसके पास 3,021 करोड़ रुपये की एयूएम है। यूटीआई डिविडेंड यील्ड फंड डायरेक्ट प्लान के लिए 1.46 फीसदी चार्ज (एक्सपेंस रेशियो) करता है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिविडेंड यील्ड फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिविडेंड यील्ड फंड ने पिछले एक साल में 38.8 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड का 18 साल से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है। इसके पास 832 करोड़ रुपये की एयूएम है। ये अपनी डायरेक्ट स्कीम पर 1.82 प्रतिशत चार्ज (एक्सपेंस रेशियो) लेता है। ध्यान रहे कि हम इन स्कीमों में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। अधिकतर निवेशकों के लिए डिविडेंड यील्ड स्कीमें प्राथमिकता नहीं होती हैं। मगर ये बिना जोखिम के आपको अच्छा रिटर्न दे सकती हैं। म्यूचुअल फंड में थोड़ी सुरक्षा इस बात की भी मिलती है कि आपका पैसा पूरी रिसर्च के साथ एक्सपर्ट लगाते हैं। इससे इक्विटी में लगे हुए पैसे पर भी जोखिम कम हो जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
