Suzlon Share News: सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले कुछ समय से मल्टीबैगर साबित हो रहा है। यह शेयर एक साल में करीब 244 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुका है। म्यूचुअल फंड ने भी बीते एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी निवेश किया था। लेकिन अचानक अब म्यूचुअल फंड सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी बिकवाली कर रहे हैं।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में म्यूचुअल फंड बिकवाली इतनी भारी है कि यह नवंबर 2023 के दौरान 1000 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने तो सुजलॉन एनर्जी के पूरे शेयर बेच दिए हैं।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार सुजलॉन एनर्जी में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने नवंबर 2023 के दौरन अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। आंकड़ों के अनुसार चार म्यूचुअल फंड कंपनियों ने कुल मिलाकर सुजलॉन एनर्जी के करीब 1090 करोड़ रुपये के शेयर नवंबर 2023 के दौरान बेचे हैं। शेयर बाजार की भाषा में इसे प्रॉफिट बुकिंग कहा जाता है। यानी इन चारों म्यूचुअल फंड कंपनियों ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर में नवंबर 2023 के दौरान जमकर प्रॉफिट बुकिंग की है।
जानिए किस म्यूचुअल फंड कंपनी ने सुजलॉन एनर्जी के कितने शेयर बेचे
- बंधन म्यूचुअल फंड ने 264 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
- एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने 118 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
- इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने 70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
म्यूचुअल फंड की बिकवाली से सुजलॉन एनर्जी का शार्ट टम रिटर्न निगेटिव हुआ
म्यूचुअल फंड कंपनियों की तरफ से सुजलॉन एनर्जी में जमकर बिकवाली की वजह से इसका रिटर्न भी एक हफ्ते और एक माह के दौरान निगेटिव हो गया है। हालांकि लम्बे समय के दौरान सुजलॉन एनर्जी का रिटर्न अभी भी काफी अच्छा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक हफ्ते का रिटर्न 1.81 प्रतिशत निगेटिव रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक माह का रिटर्न 6.05 प्रतिशत निगेटिव रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का तीन माह का रिटर्न 57.23 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 जनवरी 2023 से आज तक का रिटर्न 258.96 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक साल का रिटर्न 247.49 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 साल का रिटर्न 805.95 प्रतिशत रहा है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का आज का रेट
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रेट की बात है तो आज यह 38.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज इस शेयर में 1.20 पैसे यानी करीब 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई है। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अपना न्यूनतम का स्तर 36.00 रुपये का तो अधिकतम का स्तर 39.20 रुपये का बनाया है। वहीं अगर सुजलॉन एनर्जी का एक साल का न्यूनतम स्तर देखा जाए तो यह 6.95 रुपये का रहा है। वहीं एक साल का अधिकतम का स्तर 44.00 रुपये का रहा है।
जहां तक खबरों की बात है तो सुजलॉन एनर्जी को लेकर लगातार पॉजिटिव खबरें आ रही हैं। सुजलॉन एनर्जी को MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल किया गया है। यह बदलाव 30 नवंबर 2023 से लागू हो गया है।
इससे पहले, सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर तिमाही 2023-24 के लिए कंसोलीडेटिड शुद्ध लाभ में 81% से अधिक की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 102.29 करोड़ रुपये रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में यह 56.47 करोड़ रुपये था। वहीं जून तिमाही में इसने 101 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
वहीं सुजलॉन एनर्जी की बढ़ती ऑर्डरबुक और कर्ज मुक्त होने से इस शेयर के लिए अच्छे संकेत माने जा सकते हैं।
सुजलॉन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी चलसानी ने कुछ समय पहले बताया था कि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के अंत में, हमारी ऑर्डरबुक 1,613 मेगावाट की है।
सुजलॉन समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी हिमांशु मोदी ने कुछ समय पहले बताया था कि कंपनी के पास सितंबर 2023 तक 599 करोड़ रुपये की शुद्ध नकदी है। वहीं मार्च 2023 में कंपनी के ऊपर1,180 करोड़ रुपये के शुद्ध कर्ज था। उन्होंने बताया था कि अगस्त 2023 में एक सफल क्यूआईपी के चलते कंपनी को कर्ज मुक्त बन गई है।
इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी के लिए बड़ी उस समय सामने आई जब कंपनी की S144 पवन टरबाइन श्रृंखला को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से RLMM सूची में शामिल कर लिया गया। आरएलएमएम या मॉडल और निर्माताओं की संशोधित सूची उत्पाद के सफल व्यावसायीकरण के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर के बारे में बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications