नई दिल्ली, जून 1। कोई निवेश योजना एक इंस्ट्रूमेंट है जो भविष्य के लिए हाई रिटर्न और वर्तमान में लिक्विडिटी ऑफर करने में सक्षम होता है। इसलिए जब आप अपने भविष्य के लिए पैसे अलग रखते हैं तो आपको अपने वर्तमान में किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए खर्च का भुगतान करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। मगर बेहतर यह है कि जब आप फ्यूचर के लिए पैसा जमा कर रहे हैं तो फिर वर्तमान का कुछ और इंतजाम करें और निवेश किए जा रहे पैसे तो फ्यूचर के लिए सेव करें। लोग अकसर फ्यूचर में अलग अलग कई चीजों के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। इनमें घर खरीदना, बच्चों की शिक्षा या शादी शामिल है। निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा तरीका है। लंबी अवधि के लिए निवेश का यह बेस्ट तरीका हो सकता है। यदि आप अपनी बेटी के लिए 30 लाख रु तक जमा करना चाहें तो केवल 1000 रु मासिक की एसआईपी से कर सकते हैं।
एसआईपी क्या होती है
एक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) कई म्यूचुअल फंडों द्वारा निवेशकों को पेश किया जाने वाला एक निवेश विकल्प है, जिसमें उन्हें एक बार में मोटी रकम के बजाय एक तय समय पर छोटी मात्रा में राशि निवेश करने की सुविधा मिलती है। एसआईपी की अवधि आम तौर पर साप्ताहिक, मासिक या तिमाही होती है। आम तौर पर भारत में लोग मासिक एसआईपी करते हैं।
कितना मिल सकता है रिटर्न
देखा जाए तो अच्छी म्यूचुअल फंड योजना सालाना 12 फीसदी तक रिटर्न दे सकती है। मगर यदि आपकी स्कीम बढ़िया चले तो आपको 14.5-15 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। इसके लिए इक्विटी स्कीम बेहतर रहेगी। उसमें जोखिम थोड़ा ज्यादा होगा, मगर रिटर्न देने की क्षमता अधिक होगी। इसी से आप तगड़ा फंड बना सकते हैं।
बेटी की शादी के लिए 30 लाख रु
आपको करना यह है कि बेटी के जन्म के साथ ही 1000 रु की एसआईपी शुरू कर दें। ये एसआईपी आपको हर महीने करनी है। बेटी की आयु 25 साल तक होने तक आपको हर महीने 1000 रु जमा करते रहें। 25 साल में आपकी निवेश राशि होगी केवल 3 लाख रु। इस पर यदि आपको 14.5 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो आपको रिटर्न राशि के रूप में 26.91 लाख रु मिलेंगे। 25 साल में आपकी कुल राशि हो जाएगी 29.91 लाख रु।
अगर 12 फीसदी रिटर्न मिला तो
अगर आपको इन 25 सालों में सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आपकी निवेश राशि 3 लाख रु ही रहेगी, मगर रिटर्न राशि के रूप में आपको 15.97 लाख रु मिलेंगे। जबकि कुल राशि हो जाएगी 18.97 लाख रु।
1500 रु की एसआईपी
अगर बेटी के जन्म के साथ ही 1500 रु की एसआईपी शुरू कर दें और 12 फीसदी ही रिटर्न मिले तो बेटी की आयु 25 साल तक होने तक आपकी निवेश राशि होगी 4.5 3 लाख रु। इस पर यदि आपको 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो आपको रिटर्न राशि के रूप में 23.96 लाख रु मिलेंगे। 25 साल में आपकी कुल राशि हो जाएगी 28.46 लाख रु। बड़ा फंड तैयार करने में लगातार निवेश, रिटर्न और मासिक एसआईपी राशि जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications