नई दिल्ली, नवंबर 23। अकसर लोग अलग अलग तरह के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ा फंड करना चाहते हैं और इसके लिए लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं। इस सफर में म्यूचुअल फंड एसआईपी का ऑप्शन सबसे अच्छा है, क्योंकि एसआईपी के माध्यम से अनुशासित और नियमित निवेश दोनों जारी रहते हैं। इसके अलावा एसआईपी में अलग-अलग समय पर निवेश किया जाता है। यानी जब बाजार हाई या डाउन। इन दोनों स्थितियों के अपने-अपने फायदे हैं। कुल मिला कर यही कहा जाता है कि म्यूचुअल फंड में एसआईपी ऑप्शन ही सबसे बेस्ट है। यहां हम 5 ऐसी इक्विटी योजनाओं की जानकारी लेकर आए हैं जिनका 10 साल का एसआईपी रिटर्न सर्वाधिक रहा है।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड
एसबीआई के इस स्मॉल कैप फंड के पास 31 अक्टूबर 2021 तक 10626 करोड़ रुपये की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) है। इस कैटेगरी में 46 प्रतिशत निवेश इसी फंड में आया है। वर्ष 2009 में लॉन्च किए गए इस फंड ने शुरुआत के बाद से सालाना 26.39 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस फंड का 90% से अधिक पैसा इक्विटी में निवेश किया गया है। फंड के पोर्टफोलियो के टॉप 10 शेयरों में कार्बोरंडम, शीला फोम, ब्लू स्टार, हैट्सन एग्रो, फिनोलेक्स, जेके सीमेंट, वी-गार्ड, एल्गी, वी-मार्ट और त्रिवेणी टर्बाइन शामिल हैं। वैल्यू रिसर्च ने फंड को 4-स्टार रेटिंग दी है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड
निप्पॉन इंडिया का यह फंड 2010 में शुरू किया गया। इसके पास 17197 करोड़ रु की एयूएम है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.81 फीसदी है। इस फंड में सिर्फ 100 रु की एसआईपी से शुरुआत की जा सकती है। 1 साल की अवधि में, फंड ने 81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। फंड के पास टॉप होल्डिंग्स वाले स्टॉक में दीपक नाइट्राइट, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, बिड़ला कॉर्प, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, रेडिको खेतान, नवीन फ्लोरीन, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और बलराम चीनी मिल्स शामिल हैं। इस फंड ने शुरुआत के बाद से सालाना 25.9 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लू चिप फंड
यह एक लार्ज एंड मिड कैप फंड है और इसकी एयूएम 20000 करोड़ रु है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.68 प्रतिशत है। 1 साल की अवधि में फंड ने 49.09% रिटर्न दिया है। आप इस फंड में कम से कम 1000 रु की एसआईपी और लम्पसम के रूप में 5000 रु का निवेश कर सकते हैं। स्कीम के फंड के पोर्टफोलियो में टॉप 10 शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एमफैसिस, वोल्टास, जेके सीमेंट, टीसीएस और गुजरात राज्य शामिल हैं। इस फंड ने शुरुआत के बाद से सालाना 24.76 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
क्वांट टैक्स प्लान
विभिन्न म्यूचुअल फंड श्रेणियों में से, इस इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम ने 10 साल के एसआईपी रिटर्न में सालाना 24.48 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड में आप 1.5 लाख रु तक टैक्स बेनेफिट का फायदा ले सकते हैं। फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में एलएंडटी, रिलायंस, आईटीसी, एसबीआई, वेदांता, अदानी पोर्ट्स, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
कोटक स्मॉल कैप फंड
इसे 2005 में लॉन्च किया गया था और तब से इसने सालाना 18.26% का रिटर्न दिया है। इस स्कीम का एक्सपेंस रेशियो 1.96 प्रतिशत है। इसके पोर्टफोलियो में टॉप स्टॉक होल्डिंग्स में सेंचुरी प्लाईबोर्ड, कार्बोरंडम, शीला फोम, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स आदि शामिल हैं। पिछले 1 साल की अवधि में इस फंड का रिटर्न 86.41% रहा है। इस फंड ने शुरुआत के बाद से सालाना 23.85 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
