नई दिल्ली, अगस्त 24। म्यूचुअल फंड रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए एक शानदार विकल्प हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए आपके पैसे को शेयरों, डेब्ट सेगमेंट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में निवेश किय जाता है। लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड की कई स्कीमों ने ऐतिहासिक रूप से काफी हाई रिटर्न दिया है और ऐसी स्कीमें आपके रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से जोखिम कम होता है और फाइनेंशयिल पोर्टफोलियो में विविधता आती है। विचार करने के लिए यहां हम आपको 5 ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमों की जानकारी देंगे, जो रिटायरमेंट के लिहाज से निवेश करने के लिए काफी शानदार हैं।
एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड - इक्विटी प्लान
एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड इक्विटी प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ के पास 1,777 करोड़ की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड इक्विटी प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ का पिछले एक साल का रिटर्न 60.08 फीसदी है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से प्रति वर्ष औसतन 21.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ये फंड फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, केमिकल, इंजीनियरिंग और सर्विस सेक्टर में अधिक निवेश करता है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन वो शेयर हैं, जिनमें इसने सबसे अधिक निवेश किया हुआ है।
एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड - हाइब्रिड इक्विटी प्लान
एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड - हाइब्रिड इक्विटी प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 42.98 प्रतिशत है। इसकी शुरुआत के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 19.13 प्रतिशत रहा है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, पावर फाइनेंस कार्पोरेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज इस फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स में हैं। फंड ने 66.08 प्रतिशत पैसा शेयरों और बाकी 15.85 फीसदी डेब्ट में लगाया हुआ है।
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स प्रोग्रेसिव प्लान
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड प्रोग्रेसिव प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ का पिछले एक साल का रिटर्न 39.79 फीसदी है। इसकी स्थापना के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 17.02 प्रतिशत रहा है। आपको शायद यकीन न हो मगर हर दो साल में फंड ने लगाए गए पैसे को चौगुना कर दिया है। फंड ने फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, सर्विस और एफएमसीजी क्षेत्रों में अधिक निवेश किया है। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स में से हैं।
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स मोडरेट फंड
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड मॉडरेट प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ का हालिया एक साल का रिटर्न 34.14 फीसदी है। इसने अपनी स्थापना के बाद से हर साल औसतन 16.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। भारत सरकार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड फंड की शीर्ष पांच होल्डिंग्स हैं।
निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड - वेल्थ क्रिएशन स्कीम
निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड - वेल्थ क्रिएशन स्कीम डायरेक्ट-ग्रोथ का रिटर्न पिछले वर्ष के दौरान 48.49 प्रतिशत रहा है। स्थापना के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 9.34 प्रतिशत रहा है। इस फंड के पास 2169 करोड़ रु की एयूएम है। ध्यान रहे कि इन स्कीमों में निवेश करना या न करना पूरी तरह आप पर निर्भर है। यहां केवल स्कीमों की जानकारी दी गयी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
