नई दिल्ली। सोना गिरवी रख कर लोन देने वाली मुथूट मिनी फाइनेंसर्स 23 दिसंबर 2020 को सोने के जेवरों की नीलामी करने जा रही है। यह वह सोने के जेवर हैं, जो लोन के लिए गिरवी रखे गए थे, लेकिन लोग इनको वापस नहीं ले रहे हैं। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स ऐसे लोगों को पहले नोटिस भेज कर इन जेवरों को लोन का पैसा वापस कर लेने की सूचना देती है। इस नोटिस के बाद भी अगर लोग अपने जेवर वापस नहीं लेते हैं, तो उनको नीलाम कर दिया जाता है। आमतौर पर यह जेवर बाजार रेट से कम पर मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस नीलामी में भाग लेकर इस मौके का फायदा उठाएं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स यह नीलामी दिल्ली सहित कई शहरों में करेगी। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स ने खुद ही इस संबंध में एक विज्ञापन जारी कर इसमें नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी दी हैं। बीतते साल में यह सस्ते में सोने के जेवर खरीदने का यह एक अच्छा मौका है।
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स ने जानें विज्ञापन में क्या बताया
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड ने विज्ञापन देकर जेवरों को नीलाम करने की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि वो उन सोने के जेवरों को नीलाम करने जा रही है, जिनको लोगों ने पैसों के लिए गिरवी रखा था। कंपनी का कहना है कि इन जेवरों के बदले लिया गया लोन वापस लेने लोग नहीं आ रहे हैं, ऐसे में कंपनी यह जेवर बेच कर अपने लोन के पैसों की भरपाई करेगी। अगर आप इस नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, पहले जानें किन शहरों में यह हो रही है और फिर जानिए कि कैसे इमें भाग ले सकते हैं।
पहले जानें किन शहरों में हो रही है नीलामी
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स की साउथ बेस्ट दिल्ली में होगी नीलामी
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के साउथ बेस्ट दिल्ली डिस्ट्रिक्ट ऑक्शन में 23 दिसंबर 2020 को नीलामी की जाएगी। इससे पहले आप मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड शॉप नंबर130/1 जनकपुरी डी ब्लॉक, न्यू दिल्ली, में जाकर इन जेवरों को देख सकते हैं।
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के ईस्ट दिल्ली में होगी नीमाल
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के ईस्ट दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में सोने के जेवरों की नीलामी 23 दिसंबर 2020 को की जाएगी। आप मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड के कार्यालय में जाकर इस ज्वैलरी को देख सकते हैं। इसका पता है शॉप नंबर ई-23 एफ-1 फर्स्ट फ्लोर, दिलशाद कॉलोनी, न्यू दिल्ली।
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के बेस्ट दिल्ली कार्यालय में नीलामी की जाएगी
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के बेस्ट दिल्ली में यह नीलामी 23 दिसंबर 2020 को की जाएगी। आप यहां के मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड के कार्यालय में जाकर इस ज्वैलरी को देख सकते हैं। इसका पता है मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड, ग्राउंड फ्लोर बी-34 खेसरा नंबर 74/19, नियम उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन न्यू दिल्ली।
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के साउथ दिल्ली कार्यालय में यह नीलामी होगी
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के साउथ दिल्ली में यह नीलामी 23 दिसंबर 2020 को की जाएगी। कोई भी व्यक्ति इससे पहले कंपनी के कार्यालय में जाकर इसे देख सकता है। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड का पता है टीए-94, ग्राउंड फ्लोर, खेसरा नंबर 67, तुगलकाबाद एक्सटेंशन कालका जीन्यू दिल्ली।
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स के फरीदाबाद स्थित कार्यालय में होगी नीलामी
अगर आप फरीदाबाद में रहते हैं तो भी आपके पास इस नीलामी में शामिल होने का मौका है। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड सोने के जेवरों की नीलामी 23 दिसंबर 2020 को करेगी। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड का फरीदाबाद में पता है शॉप नंबर-1, ग्राउंड फ्लोर अंबेडकर चौक मोहन रोड, वल्लभगढ़, फरीदाबाद। यहां पर आप जाकर आप नीलमी के बारे में पूरी जानकरी ले सकते हैं।
मुथूट मिनी फाइनेंसर्स की नीलामी में ऐसे लें भाग
अगर आप मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड के सोने के जेवरों की नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, तो पैन कार्ड या कुछ ऐसा दस्तावेज आपके पास होना चाहिए। इन दस्तावेजों से औपचारिकता को पूरा किया जा सकेगा। पैन के अलावा जीएसटी प्रमाणपत्र या ऐसे अन्य पहचान पत्र की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड नीलामी से पहले एक तय रकम जमा कराएगी। इसे नीलामी के बाद वापस कर दिया जाएगा। अगर आप सोने के जेवर खरीदते हैं, तो यह पैसा उसमें एडजेस्ट कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications