MRF share made Rs 11 to Rs 1 lakh: एमआरएफ के एक शेयर की कीमत इस वक्त करीब 1 लाख रुपये है। वहीं यह शेयर जब शेयर बाजार में लिस्ट हुआ तो एक शेयर की कीमत मात्र 11 रुपये थी। इस प्रकार से इस शेयर ने 11 रुपये को 1 लाख रुपये बना दिया है।
बात आज से करीब 25 साल पहले की है। अप्रैल 1993 में एमआरएफ का शेयर लिस्ट हुआ था। इस करीब 25 साल में कपंनी के शेयर की वैल्यू बढ़कर अब 1 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने यह शेयर निवेशकों को 10 रुपये की फेसवैल्यू पर जारी किया था। 27 अप्रैल 1993 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 11 रुपये पर बंद हुआ।

इस प्रकार से 25 साल में एमआरएफ के शेयर ने 11 रुपये को बढ़ाकर आज 1 लाख रुपये कर दिया है। आमतौर पर लोग कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश करने के लिए काफी पैसा होना चाहिए। लेकिन 1913 में यह जरूर है कि लोगों की कमाई कम रही होगी, लेकिन 11 रुपये का 1 शेयर खरीदने लायक तो जरूर रही होगी। जिसने भी यह शेयर 11 रुपये में खरीदकर रखा होगा, वह आज लखपति बन गया है। वहीं 100 शेयर खरीदने वाले करोड़पति बन गए होंगे।
आज एमआरएफ का शेयर एनएसई पर 99,992.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में 1024 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। एनएसई पर इस शेयर ने जहां 99,150.20 का न्यूनतम का स्तर बनाया है, वहीं 100,439.95 रुपये का उच्चतम का स्तर भी बनाया है।
जहां तक एक साल के एमआरएफ के शेयर के रेट के हाई लो की बात है तो यह 65,878.35 रुपये और 100,439.95 रुपये का रहा है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो एमआरएफ के शेयर ने 1 हफ्ते में करीब 3.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक माह में यह रिटर्न करीब 3.42 प्रतिशत रहा है। जहां तक 3 माह के रिटर्न की बात है तो इस शेयर ने 20.36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
एमआरएफ का शेयर इस साल 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक 12.94 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं एक साल में यह शेयर 45.85 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इस शेयर ने 3 साल में करीब 56.90 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
