CM Kisan Kalyan Yojana 14th installment: लाखों किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार है। किसानों के मन में एक ही सवाल है सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आएगी? तो किसानों के लिए खुशखबरी है। सीएम किसान योजना को लेकर अपडेट आई है।

कब आएगी सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त?
नवंबर महीने से ही मध्य प्रदेश में किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त के रुप में 2000 रुपये मिलने वाले थे। लेकिन इसमें देरी हो गई। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त 15 फरवरी से पहले मिल सकती है। बता दें कि 15 फरवरी को शिवरात्रि का त्योहार है। इस त्योहार से पहले किसानों को खुशखबरी मिल सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक किसानों के खाते में सीएम किसान कल्याण योजना की अगली किस्त जारी करने की लगभग तैयारी हो गई है। बता दें कि 18 फरवरी को मध्य प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। इससे पहले किसानों को खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सही तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी मिलनी बाकी है।
कल्याण योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?
- किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए (e-KYC जरूरी है)।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए जहां वे खेती करते हों।
- अयोग्य किसानों में इनकम टैक्स देने वाले, चुने हुए प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त की घोषणा से पहले आप चेक कर सकते है कि पैसा मिला या नहीं? आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर या बैंक खाता या फिर पीएम किसान आईडी के जरिए अपना स्टेटस देख सकते है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल



Click it and Unblock the Notifications