MP CM Kisan Kalyan Yojana: काफी लंबे समय से मध्य प्रदेश के किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। ऐसे में किसानों के मन में कई सवाल भी उठ रहे है। उन किसानों के लिए जरुरी अपडेट है। बढ़ती खेती में लागत और खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए सरकार से मिलने वाली मदद बहुत अहम मानी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों के खाते में सलाना 4000 रुपये देती है।

कब आएगी किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों के खाते में 4000 रुपये आएंगे। हालांकि इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त मई के आखिर या जून महीने की शुरुआत में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
कल्याण योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए (e-KYC जरूरी है)। आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए जहां वे खेती करते हों। अयोग्य किसानों में इनकम टैक्स देने वाले, चुने हुए प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन प्रोसेस को फॉलो कर के किसान अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते है।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त की घोषणा से पहले आप चेक कर सकते है कि पैसा मिला या नहीं? आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर या बैंक खाता या फिर पीएम किसान आईडी के जरिए अपना स्टेटस देख सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications