MP CM Kisan Kalyan Yojana: काफी लंबे समय से मध्य प्रदेश के किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। ऐसे में किसानों के मन में कई सवाल भी उठ रहे है। उन किसानों के लिए जरुरी अपडेट है। बढ़ती खेती में लागत और खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए सरकार से मिलने वाली मदद बहुत अहम मानी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों के खाते में सलाना 4000 रुपये देती है।

कब आएगी किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों के खाते में 4000 रुपये आएंगे। हालांकि इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जून के आखिर या जुलाई महीने की शुरुआत में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त की घोषणा से पहले आप चेक कर सकते है कि पैसा मिला या नहीं? आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर या बैंक खाता या फिर पीएम किसान आईडी के जरिए अपना स्टेटस देख सकते है।
कल्याण योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?
- किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए (e-KYC जरूरी है)।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए जहां वे खेती करते हों।
- अयोग्य किसानों में इनकम टैक्स देने वाले, चुने हुए प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications