शेयर बाजार में आज 29 जुलाई को रिकॉर्ड रैली देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं. दमदार ग्लोबल संकेतों के बूते बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 81749 और निफ्टी 24,980 का लेवल टच किया. बाजार में नतीजों वाले शेयरों में तगड़ा एक्शन है, जिसमें बैंकिंग सेक्टर के शेयर शामिल हैं. बंधन बैंक, PNB समेत अन्य बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही.
बाजार की हलचल में खरीदारी के लिए घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में हिंडाल्को, SBI, अंबुजा सीमेंट, M&M और L&T के शेयर शामिल हैं.
खरीदारी के लिए धमाकेदार शेयर
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने Hindalco के शेयर को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 26 जुलाई को 667.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए SBI के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 1015 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 26 जुलाई को 862.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

लंबी अवधि के लिए MOFSL की टॉप पिक
MOFSL ने खरीदारी के लिए सीमेंट सेक्टर से अंबुजा सीमेंट के शेयर को चुना है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सीमेंट स्टॉक 26 जुलाई को 686.05 रुपए के बाव पर बंद हुआ था.
तेजी में बनाएं मुनाफा
ब्रोकरेज फर्म ने ऑटो सेक्टर से M&M के शेयर को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 3300 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर 26 जुलाई को 2886.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर ने सालभर में निवेशकों को 96% का रिटर्न दिया है.
MOFSL ने कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर से L&T के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 26 जुलाई को 3673.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. एक साल में स्टॉक का रिटर्न 40.38% है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
