Mother's day 2024 Financial Gifts: इस साल मदर्स डे 12 मई को मनाया जाएगा। आमतौर पर मदर्स डे के दिन लोग कई तरह के गिफ्ट्स अपनी मां को देते हैं, लेकिन आप अगर कुछ ऐसा गिफ्ट करने की सोच रहे हैं जिससे उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सहायता भी मिले तो चलिए आपको कुछ ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बताते हैं जिसमें आप अपनी मां के लिए निवेश कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन स्कीम में करें निवेश
अगर आपकी मां की उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो उन्हें सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अकाउंट खुलवा कर भी तोहफा दे सकते हैं।
इसमें निवेश करने पर आपकी मां को 8.20 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। वहीं, वीआरएस लेने वाले सिविल सेक्टर के सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस से रिटायर होने वाले लोगों को कुछ शर्तों के साथ उम्र सीमा में छूट दी जाती है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में कोई भी सीनियर सिटीजन अधिकतम 30,00,000 रुपये तक निवेश कर सकता है। वहीं, इसमें न्यूनतम निवेश की सीमा 1,000 रुपये है।
इस स्कीम में जमा राशि पर तिमाही आधार पर ब्याज दिया जाता है. यह स्कीम 5 साल बाद मैच्योर हो जाता है।
इतना कर सकते हैं निवेश
अगर आप चाहें तो सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम से अधिकतम 12,30,000 रुपये तक सिर्फ ब्याज से कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अधिकतम 30,00,000 रुपये डिपॉजिट करने होंगे।
अगर आप 30,00,000 लाख रुपये इस स्कीम में जमा करते हैं, तो 5 साल में इस पर आपको 8.2 प्रतिशत के हिसाब से 5 साल बाद आप 42,30,000 रुपये का मैच्योरिटी अमाउंट आपको मिलेगा।
महिला सम्मान बच पत्र योजना में करें निवेश
आप अपनी मां के नाम पर अकाउंट खुलवा कर उन्हें इस योजना के माध्यम से फाइनेंशियल टेंशन से दूर रख सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें कंपाउंडिंग ब्याज मिलता है।
महिला सम्मान बच पत्र योजना में 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है और इस योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज दर मिलता है।
इस अकाउंट को खोलने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस भी जा सकते हैं। इसमें अकाउंट खोलने के 1 साल के बाद निवेशक अकाउंट से 40 फीसदी तक की राशि आसानी से निकाल सकता है।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में मां के लिए निवेश
अगर आप अपनी मां के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) स्कीम भी सही ऑप्शन हो सकता है।
इस स्कीम में अभी 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। आप अपने मां के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर उनके लिए बिना किसी रिस्क के आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
आपको बता दें कि पीपीएफ अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है लेकिन अगर आप चाहे तो मैच्योरिटी के बाद पूरा पैसा निकाल सकते हैं।
हालांकि, अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस योजना में किए गए पूरे निवेश पर आपको टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
इसके साथ ही इस योजना में निवेश से मिलने वाले ब्याज और निवेश की पूरी राशि पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications
