Mother's day 2024 SIP Investment Tips: 'मां' हर किसी व्यक्ति के जीवन का एक अहम हिस्सा है। छोटे से लेकर बड़े होने तक, मां हमारे लिए बहुत कुछ करती है फिर चाहे वह खाना बनाना हो या फिर स्कूल का होमवर्क कराना हो।
कोई भी परेशानी आती है तो सबसे पहले मन में मां का ही ख्याल आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी मां के कई सपनों इस वजह से भी पूरे नहीं हो पाए क्योंकि आर्थिक रूप से मजबूती नहीं थी।
लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एसआईपी की मदद से आप अपने मां के लिए घर खरीदने के सपने को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

5 साल के लिए अगर आप निवेश करते हैं
SIP में आप हर महीने 500 रुपए के छोटे निवेश से भी शुरुआत कर सकते हैं। एसआईपी में अन्य स्कीम्स की तुलना में कहीं बेहतर रिटर्न देने वाला प्लान माना जाता है। आप इसमें मासिक, तिमाही या छमाही निवेश का विकल्प भी चुन सकते हैं।
अगर आप अपनी मां के लिए 5 साल तक निवेश करके उनके घर खरीदने के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एसआईपी में हर महीने 50 हजार रुपए निवेश करने होंगे।
इसमें आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है यानी आपको निवेश पर जो रिटर्न मिलता है, उस रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है।
एसआईपी में करीब 12 फीसदी तक औसतन रिटर्न मिल जाता है। यानी 50,000 रुपए अगर हर माह आप 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो 41 लाख 24 हजार रुपए आपके पास हो जाएंगे। इससे आप अपने मां के घर खरीदने के सपने को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं।
अगर 7 साल के लिए करते हैं निवेश
एसआईपी के जरिए पूंजी तैयार करके आप अपने बड़े सपनों को भी पूरा कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, आप अपनी मां के लिए बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।
अगर आप 7 साल के लिए हर माह 50,000 रुपए निवेश करते हैं तो आपको 12 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा। 7 साल बाद आपके पास 65 लाख 98 हजार रुपए होंगे।
अधिक रिटर्न के लिए क्या करें?
अगर आप एसआईपी में अधिक रिटर्न चाहते हैं तो आपको निवेश की गई राशि को भी बढ़ाना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप 5 साल के लिए हर माह 60 हजार रुपए निवेश करते हैं तो 12 फीसदी ब्याज के हिसाब से आपको 7 साल बाद 79 लाख 18 हजार रुपए मिलेंगे।
SIP के जरिए आप निश्चित समय के लिए बचत करना भी सीखते हैं, यानी आपको मासिक, तिमाही या छमाही पर जो भी पैसा निवेश करना है, उस रकम की बचत करने के बाद ही आप बाकी खर्च करते हैं।
इस तरह आपको अनुशासित निवेश की आदत पड़ती है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि SIP के द्वारा Mutual Funds में निवेश को बाजार के विभिन्न सेक्टर में निवेशित किया जाता है।
जिससे एक सेक्टर में आने वाले उतार-चढ़ाव का आपके एसआईपी के ऊपर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता व आपको अच्छा रिटर्न मिलता है।
तो अगर आप अपने मां के घर खरीदने के सपने या किसी अन्य सपने को पूरा करना चाहते हैं तो एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications