Latest Interest Rates of Post Office Deposit Schemes: पोस्ट ऑफिस के पास एक से बढ़कर एक जमा योजनाएं हैं। यह जमा योजनाएं जहां बहुत ही ज्यादा ब्याज देती हैं, वहीं इन स्कीमों में जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार देती है।
पोस्ट आफिस की कई स्कीमों में मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री भी होता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की कई स्कीमों में बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज भी मिल रहा है। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सभी योजनाओं की लेटेस्ट ब्याज दरें।

डाकघर आवर्ती जमा योजना (आरडी) में इस वक्त 6.2 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस में आरडी 5 वर्ष के होती है।
डाकघर मासिक आय योजना (एमआईएस) के तहत इस वक्त 7.4 प्रतिशत प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में जमा पैसे पर हर माह ब्याज दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा 5 वर्ष के लिए जमा होता है।
पोस्ट ऑफिस में भी एफडी कराई जा सकती है। पोस्ट ऑफिस में 1 वर्ष की एफडी पर इस वक्त 6.8 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 2 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की 3 वर्ष की एफडी पर 7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वहीं 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र मिलता है। इस स्कीम में 115 महीने के लिए पैसा जमा होता है। इस जमा पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। इस स्कीम में जमा पैसा डबल होकर वापस मिलता है।
पोस्ट ऑफिस में सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) में भी पैसा जमा कर अच्छा ब्याज कमाया जा सकता है। 15 साल की इस स्कीम में इस वक्त 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। पीपीएफ पर मिलने वाला पूरा ब्याज टैक्स फ्री होता है। पीपीएफ में पैसा जमा करने पर आयकर की 80सी के तहत छूट भी ली जा सकती है।
पोस्ट ऑफिस में बेटियों के नाम पर जमा स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना में भी पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में इस वक्त 8 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बेटी के 21 वर्ष की होने पर पैसा वापस मिलता है। इस स्कीम के तहत मिला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है। स्कीम पर पैसा जमा करने पर आयकर की 80सी के तहत छूट भी ली जा सकती है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (एनएससी) में भी पैसा जमा कर 7.7 प्रतिशत ब्याज कमाया जा सकता है। 5 वर्ष की इस जमा स्कीम पर पैसा जमा करने पर आयकर की 80सी के तहत छूट भी ली जा सकती है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है।
पोस्ट ऑफिस की एक और बचत स्कीम में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना। इस स्कीम में इस वक्त 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में पैसा 5 वर्ष के लिए जमा होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications