नई दिल्ली। इसी नवंबर 2020 में ही प्रमुख बैंकों ने अपनी फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी की ब्याज दरों में फिर से कटौती कर दी है। स्थिति यह हो गई है कि अब एक साल की एफडी की ब्याज दरें 5 फीसदी के नीचे चली गई हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस अभी भी एक साल से लेकर 5 साल तक की अपनी टाइम डिपॉजिट यानी टीडी में इन बैंकों से काफी ज्यादा ब्याज दे रहा है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की टीडी का फायदा लेना चाहती हों तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकती हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस एक स्कीम चलता है, जिसमें पैसा डबल होता है। आइये उसकी भी जानकारी लेते हैं।
पहले जानें प्रमुख बैंकों की ब्याज दरें
-एचडीएफसी 1 साल से लेकर 2 साल की एफडी पर 4.90 फीसदी ब्याज दे रहा है।
-एसबीआई 1 से लेकर 2 साल की एफडी पर 4.9 फीसदी दे रहा है।
-एक्सिस बैंक 11 महीने 25 दिन से लेकर 1 साल 5 दिन वाली एफडी पर 5.15 फीसदी ब्याज दे रहा है।
-आईसीआईसीआई बैंक 1 साल से लेकर डेढ़ साल की एफडी पर 4.9 फीसदी ब्याज दे रहा है।
अब जानिए पोस्ट ऑफिस की एफडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस भी एफडी करता है। लेकिन यहां पर इसको टाइम डिपॉजिट यानी टीडी कहा जाता है। पोस्ट आफिस में अगर कोई चाहे तो न्यूनतम 1000 रुपये की एफडी करा सकता है। वहीं अधिकतम कितने भी रुपये की एफडी यानी टीडी कराने की छूट है। जहां तक ब्याज दरों की बात है तो 1 साल लेकर 3 साल तक की टीडी पर इस वक्त 5.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 5 साल की टीडी पर इस वक्त 6.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दरें आज की तारीख में ज्यादातर बैंकों से काफी ज्यादा हैं।
जानें पोस्ट ऑफिस की अन्य जमा योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (एमआईएस) पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज
-किसान विकास पत्र (केवीपी) पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज
ये है पोस्ट ऑफिस की पैसा दोगुना करने वाली एकलौती स्कीम
पोस्ट ऑफिस की पैसा दोगुना करने वाली स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र (केवीपी)। इस स्कीम में वन टाइम इन्वेस्टमेंट किया गया पैसा दोगुना हो जाता है। किसान विकास पत्र देश के सभी डाकघरों से खरीदा जा सकता है। इस वक्त अगर केवीपी में निवेश किया जाए तो यह पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है। केवीपी में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये का किया जा सकता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस वक्त केवीपी पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। किसान विकास पत्र यानी केवीपी 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के सर्टिफिकेट के रूप में खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
