नई दिल्ली, सितंबर 21। बेंचमार्क सूचकांक दो दिन की तेजी के बाद आज गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के फैसले से पहले आज बाजार में अस्थिरता देखी गयी। आज सेंसेक्स 262.96 अंक या 0.44% नीचे 59,456.78 पर और निफ्टी 98 अंक या 0.55% नीचे 17,718.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1251 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2115 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्री सीमेंट्स, अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में रहे। चढ़ने वालों में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचयूएल, अपोलो हॉस्पिटल्स और कोल इंडिया शामिल रहे। एफएमसीजी सूचकांक में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कैपिटल गुड्स, तेल और गैस, रियल्टी और बिजली सूचकांकों में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई। मगर ये 1251 शेयर आज उछले हैं, उनमें एक शेयर ऐसा है, जिसने निवेशकों के मात्र 27000 रु के समय के साथ 1 करोड़ रु से अधिक बना दिया है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
कौन सा है शेयर
हम बात कर रहे हैं कजारिया सिरेमिक्स की। कजारिया सिरेमिक्स का शेयर करीब 23 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 1 जनवरी 1999 को 3.40 रु पर था, जबकि आज यह 1235 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 36,223.53 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 372 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 27000 रु 1 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
10 साल का रिटर्न
14 सितंबर 2012 को यह शेयर 88.38 रु पर था, जबकि आज यह 1235 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1297.37 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 10 सालों में करीब 14 गुना कर दिया और उनके 1 लाख रु 13.97 लाख रु से अधिक बन गए।
5 सालों में रिटर्न
इसका 5 सालों का रिटर्न 70.75 फीसदी, 1 साल का रिटर्न, 4.75 फीसदी, 6 महीनों का रिटर्न 18.33 फीसदी, 1 महीने का रिटर्न 4.81 फीसदी और 5 दिन का रिटर्न 3.87 फीसदी रहा है।
कंपनी का बिजनेस
कजारिया सिरेमिक्स भारत में सिरेमिक/विट्रिफाइड टाइल्स की सबसे बड़ी और दुनिया में 9वीं सबसे बड़ी निर्माता है। इसकी वार्षिक क्षमता 70.40 मिलियन वर्ग मीटर है और इसे आठ संयंत्रों में वितरित किया जा रहा है, जिनमें एक सिकंदराबाद (उत्तर प्रदेश) में, एक गेलपुर (राजस्थान) में, एक मलूताना (राजस्थान) में, तीन मोरबी (गुजरात) में, एक श्रीकालहस्ती (आंध्र) में प्रदेश) और एक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में शामिल है।
कब हुई थी शुरुआत
कजारिया सिरेमिक्स लिमिटेड (केसीएल) को 20 दिसंबर 1985 को शुरू किया गया था। कंपनी सितंबर '88 में सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश में एक कारखाना स्थापित करने के लिए एक पब्लिक इश्यू लेकर आई थी। इस इकाई का कमर्शियल उत्पादन अगस्त '88 में शुरू किया गया। केसीएल ने इतने वर्षों में चरणों में क्षमता का विस्तार किया है। 1988 में मात्र 12000 टीपीए के साथ शुरू हुई कुल स्थापित क्षमता (सिकंदराबाद और अलवर दोनों इकाइयों की) 1999 तक बढ़कर 160000 टीपीए हो गई थी, जो आज इससे कहीं अधिक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications