
Money is double in post office's KVP scheme: देश में सरकारी गारंटी के साथ पैसा डबल करने वाली एक मात्र सरकारी स्कीम है किसान विकास पत्र (केवीपी)। केवीपी में अगर पैसा जमा किया जाता है तो यह स्कीम सीधे पैसा डबल करके वापस करती है। यहां पर कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस से केवीपी को खरीदा जा सकता है। यहां पर न्यूनतम 1000 रुपये से लेकर कितना भी निवेश किया जा सकता है। बस ध्यान यह रखना होता है कि निवेश 100 रुपये के गुणांक में हो।
इस वक्त केवीपी पर 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर ब्याज की गणना चक्रवृद्धि रूप में की जाती है। इससे पैसा काफी तेजी से डबल होता है। पोस्ट ऑफिस के अनुसार इस वक्त पैसा 115 माह यानी नौ साल और 7 माह में पैसा डबल हो जाता है।
किसान विकास पत्र एक प्रमाण पत्र के रूप में मिलता है। कोई भी व्यक्ति कितने भी केवीपी प्रमाण पत्र खरीद सकता है। छोटे छोट राशि के केवीपी प्रमाण पत्र खरीदने पर अगर जरूरत पड़े इनको समय से पहले तुड़वाना आसान रहता है।
केवीपी में निवेश अकेले के नाम से या संयुक्त नाम से किया जा सकता है। अगर बच्चा 10 साल से ज्यादा का है तो उसके नाम से भी केवीपी में निवेश किया जा सकता है।

केवीपी में एक और सुविधा होती है कि अगर पैसों की जरूरत बीच में पड़े तो इनको गिरवी भी रखा जा सकता है। ऐसा करने से जरूरत पर काम चल जाता है और केवीपी के पैसा दोगुना होकर वापस मिल जाता है।
यहां पर एक बात ध्यान देने की है कि केवीपी का ब्याज हर तीन माह पर बदलता रहता है। लेकिन इसको जब खरीदा जाता है उस दिन वाला ब्याज मैर्च्योरिटी तक मिलता रहता है। यानी बीच में नहीं बदलता है। ऐसे में किसान विकास पत्र पर निवेश करते वक्त ब्याज जरूर चेक कर लें। इसके अलावा यहां पर जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार देती है, जिससे पैसा डूबने का खतरा बिल्कुल भी नहीं रहता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications