नई दिल्ली, सितंबर 5। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। बस जरूरत होती है, इन पर नजर रखने की। कई बार किसी खबर या सरकार की पॉलिसी में बदलाव का भी इन शेयरों पर असर पड़ता है। जैसे ही सरकार ने ड्रोन से जुड़ी नई पॉलिसी जारी की इस शेयर को पंख लग गए हैं। ड्रोन पॉलिसी में बदलाव की खबर 4 दिन पहले ही आई है और शेयर इन 4 दिनों में ही करीब 60 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है। वहीं अगर एक साल का रिटर्न देखा जाए तो यह शेयर निवेशकों का पैसा करीब ढाई गुना से भी ज्यादा कर चुका है।
आइये जानते हैं इस शानदार शेयर के बारे में पूरी तरह से।
जेन टेक्नोलॉजीज लि. है इस शेयर का नाम
इस शानदार कंपनी का नाम जेन टेक्नोलॉजीज लि. है। यह देश में अकेली कंपनी है, जो ड्रोन का निर्माण करती है। सरकार की पॉलिसी में बदलाव के बाद माना जा रहा है कि ड्रोन का इस्तेमाल देश में बढ़ेगा। ऐसा होने पर इस कंपनी का ही सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। जेन टेक्नोलॉजीज लि. अपने ड्रोन की आपूर्ति डिफेंस के लिए भी करती है। कंपनी के पास अभी भी ढेर सारे ऑर्डर हैं। उम्मीद है कि सरकार की नई ड्रोन पॉलिसी के बाद इस ऑर्डर बुक में और बढ़त होगी। माना जा रहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियां ड्रोन के माध्यम से भी होम डिलीवरी की योजना पर काम कर रही हैं। अगर ऐसा होता है, तो इससे कंपनी का कारोाबर कई गुना बढ़ सकता है।
ये है जानकारों की राय
जेन टेक्नोलॉजीज लि. का टेक्निकल चार्ट जानकारों को अच्छा लग रहा है। इन जानकारों के अनुसार जेन टेक्नोलॉजीज लि. में फिलहाल मजबूत बुलिश मूवमेंट दिख रहा है। इस शेयर में हेड एंड शोल्डर पैटर्न है, जो और तेजी का संकेत माना जाता है। जानाकरों के अनुसार जेन टेक्नोलॉजीज लि. के शेयर का मौजूदा रेजिस्टेंस लेवल 158 रुपये का नजर आ रहा है। अगर कंपनी का शेयर एक बार इस लेवल के ऊपर निकल जाता है, तो यह 200 रुपये से लेकर 225 रुपये के स्तर तक जा सकता है। वहीं 3 सितंबर 2021 को जेन टेक्नोलॉजीज लि. का शेयर एनएसई पर अपर सर्किट के साथ 153.80 रुपय के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं यह शेयर बीएसई पर भी अपर सर्किट के साथ ही 153.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। अब आइये जानते हैं एक साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर।
जेन टेक्नोलॉजीज लि. के शेयर का उच्चतम और न्यूनतम स्तर
जेन टेक्नोलॉजीज लि. का शेयर 3 सितंबर 201 को एनएसई पर 10 फीसदी की तेजी के साथ 153.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस दिन इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 142.90 रुपये का और उच्चतम स्तर 153.80 रुपये का बनाया था। वहीं एनएसई पर इस शेयर का जहां उच्चतम स्तर 153.80 रुपये रुपये का है, वहीं न्यूनतम स्तर 62.50 रुपये का है। इस प्रकार यह शेयर एक साल में करीब ढाई गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।
जानिए बीएसई में रेट का उतार-चढ़ाव
जेन टेक्नोलॉजीज लि. का शेयर 3 सितंबर 2021 को बीएसई पर 10 फीसदी की तेजी के साथ 153.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस दिन इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 143.00 रुपये का और उच्चतम स्तर 153.75 रुपये का बनाया था। वहीं बीएसई पर इस शेयर का जहां उच्चतम स्तर 153.75 रुपये रुपये का है, वहीं न्यूनतम स्तर 62.40 रुपये का है। इस प्रकार यह शेयर एक साल में करीब ढाई गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।
More From GoodReturns

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
