नई दिल्ली। सस्ता गोल्ड बेचने की मोदी सरकार की स्कीम सॉवरेन गोल्ड बांड ने निवेशकों को काफी फायदा कराया है। केन्द्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की शुरुआत नवंबर 2015 में की थी। अगर किसी ने उस वक्त इस गोल्ड बांड में निवेश किया होगा, तो उसका पैसा 5 साल में करीब करीब दोगुना हो चुका है। वहीं अगर किसी ने अभी तक सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश नहीं किया है, तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार अब मार्च 2021 तक हर माह सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम के तहत सस्ता सोना बेचेगी। ऐसे में आइये जानते हैं कि कैसे गोल्ड में निवेश हुआ दोगुना और सॉवरेन गोल्ड बांड अब कब निवेश के लिए खुलेगा।
जानिए 2015 में कितने रुपये में एलाट हुआ था सोना
सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की शुरुआत नवंबर 2015 में की थी। उस वक्त निवेशकों को गोल्ड 2,684 रुपये प्रति ग्राम पर ऐलाट किया गया था। वहीं अगर किसी ने गोल्ड बांड लेने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया होगा तो उसको इस गोल्ड बांड के तहत सोना 2634 रुपये प्रति ग्राम की दर से एलाट किया गया होगा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के मुताबिक इस वक्त गोल्ड का दाम 5,135 रुपये प्रति ग्राम है। ऐसे में अगर किसी ने सॉवरेन गोल्ड बांड योजना के तहत 2015 में सोना खरीदा है तो उसका पैसा लगभग दो गुना हो चुका है।
जानिए कैसे उठाएं गोल्ड में इस तेजी का फायदा
सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत गोल्ड बांड 8 साल के लिए एलाट किया जाता है। लेकिन निवेशकों के पास 5 साल के बाद इसको बेचने का ऑप्शन दिया जाता है। ऐसे में आगामी नवंबर 2020 में निवेशकों के 5 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे निवेशक चाहें तो आरबीआई को यह गोल्ड बांड वापस कर पैसे ले सकते हैं। लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है। अगर निवेशक चाहे तो यह बांड 8 साल तक रख सकता है।
ब्याज का भी मिला होगा फायदा
आरबीआई इन सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को अब ढाई फीसदी का ब्याज भी देता है। यानी नवंबर 2015 में अगर किसी निवेशक ने इन बांड में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसको इन 5 साल में 12500 रुपये से ज्यादा का फायदा ब्याज से ही हो चुका होगा।
जानिए हर साल कितना मिला रिटर्न
सॉवरेन गोल्ड बांड में 2015 में निवेश करने वालों को हर साल करीब 14 फीसदी का कंपाउंड एनुअल रिटर्न मिला है। इसकी अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस से तुलना की जाए, तो यह यह औसतन दोगुने से ज्यादा होता है। हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर निवेशक सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश को बनाएं रखते हैं तो उनको आगे और भी लाभ हो सकता है। जानिए अब आगे कब-कब आएगा सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश का मौका।
जानिए नवंबर 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 9 नवंबर से 13 नवंबर तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 18 नवंबर 2020 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए दिसंबर 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत दिसंबर 2020 में 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए जनवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत जनवरी में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए फरवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत फरवरी में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
जानिए मार्च 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत अंतिम बार मार्च 2021 में मौका मिलेगा। मार्च में 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 मार्च 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए आरबीआई के लिंक को क्लिक कर जान सकते हैं।
https://www.rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Mode=0&Id=11980
More From GoodReturns

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Gold Silver Outlook: सोने-चांदी में अब क्या होने वाला है, एक्सपर्ट से समझिए आगे की कहानी?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications