नई दिल्ली, जुलाई 25। जैसे पहले भी बताया है कि शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। कई कंपनियों ने निवेशकों का पैसा दोगुना, तो कइयों ने इससे भी ज्यादा बढ़ा दिया है। ऐसी ही एक कंपनी है रेम्को सिस्टम लिमिटेड। इस कंपनी ने निवेशकों का पैसा एक साल में ही 5 गुना से ज्यादा कर दिया है। अगर आप भी इस शेयर के बारे में जानना चाहते हैं, यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड का रेट कैसे बढ़ा
रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर ने एक साल में निवेशकों का पैसा चार गुना से ज्यादा कर दिया है। पिछले साल जुलाई में कंपनी के शेयर का रेट करीब 115 रुपये पर था। वहीं आज रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर का रेट जहां एनएसई पर 627.30 रुपये पर बंद हुआ है, वहीं बीएसई पर 627.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि कैसे निवेशकों का पैसा 5 गुना से ज्यादा हो गया है।
जानिए कितना हो जाता 1 लाख रुपये
अगर किसी निवेशक ने रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर में आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 5.47 रुपये होगी। वहीं अगर यह निवेश 5 लाख रुपये का होगा तो उसकी वैल्यू अब 27.36 लाख रुपये होगी। लेकिन अगर किसी ने 10 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज करीब 55 लाख रुपये होगी।
जानिए रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड का 1 साल का हाई और लो स्तर
रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर एनएसई और बीएसई दोनों में ही लिस्ट है। यह शुक्रवार को 627.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई पर इस शेयर का जहां एक साल का हाई 785 रुपये का है, वहीं लो प्राइस 113.50 रुपये का है।
इसी प्रकार रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 627.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीएसई पर इस शेयर का जहां एक साल का हाई 784.15 रुपये का है, वहीं लो प्राइस 107.35 रुपये का है।
जानिए रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड की वित्तीय स्थिति
रैम्को सिस्टम्स लिमिटेड की वित्त वर्ष 2021 में वैश्विक आमदनी 640.9 करोड़ रुपये की रही है। इस आमदनी पर कंपनी का शुद्ध लाभ 55.8 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं कपंनी ने मार्च तिमाही में 7.35 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। वहीं एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी को 5.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
