Money Saving Tips: अगर महीने के शुरू में ही सैलरी गायब हो जाती है और महीने के आखिरी दिनों में जरूरत की चीजें भी महंगी लगने लगती हैं, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। आजकल की तेज़ रफ्तार और खर्चीली लाइफस्टाइल में पैसे की बचत एक स्किल बन चुकी है। अच्छी खबर ये है कि इसके लिए किसी फाइनेंशियल डिग्री की जरूरत नहीं होती सिर्फ कुछ स्मार्ट फैसले और आदतों में थोड़ा बदलाव काफी होता है।

यहां हम आपको बता रहे हैं 5 बेहद आसान लेकिन असरदार ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर आप हर महीने अपनी सैलरी से अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं बिना अपनी ज़रूरतों की कुर्बानी दिए।
बिजली और पानी नजर रखिए, खर्च घटाइए
बिजली और पानी के बिल ऐसे खर्च हैं जो नजर नहीं आते लेकिन जेब से धीरे-धीरे बहुत पैसा निकाल लेते हैं। घर में ऊर्जा बचाने वाले बल्ब (LED) का इस्तेमाल करें। पंखे, लाइट, चार्जर जैसी चीज़ें इस्तेमाल के बाद बंद करना आदत बनाएं। वॉटर हीटर और एसी को टाइम सेटिंग पर रखें ये लंबे समय में बिजली की बचत करते हैं। लीक होते नल को जल्द ठीक करवाएं बर्बाद पानी का मतलब है बर्बाद पैसा। इन छोटे बदलावों से महीने के आखिर में बिजली-पानी का बिल आपको चौंकाएगा नहीं।
फोन और इंटरनेट प्लान जरूरत के हिसाब से चुनें
हर महीने का मोबाइल या इंटरनेट बिल अगर बजट बिगाड़ रहा है, तो थोड़ा रिव्यू ज़रूरी है। अपने इस्तेमाल का आंकलन करें क्या वाकई आपको रोज़ 2GB डेटा चाहिए? कम डेटा या बजट प्लान चुनें, खासतौर पर जब आप वाई-फाई पर ज़्यादा रहते हैं। फैमिली प्लान या ग्रुप कनेक्शन पर जाएं एक साथ सभी को फायदा होगा। सही प्लान का मतलब है हर महीने ₹200-₹500 तक की सीधी बचत।
बाहर खाने की आदत को कहें कभी-कभी
बाहर खाना न केवल जेब पर भारी पड़ता है, बल्कि आपकी सेहत पर भी असर डालता है। सप्ताह में कम से कम 5 दिन घर पर बना ताजा खाना खाएं। बाहर जाने के बजाए घर पर ही फैमिली डिनर या मूवी नाइट प्लान करें। खाना ऑर्डर करने की बजाय खुद या परिवार के साथ मिलकर बनाएं बान्डिंग भी बढ़ेगी और खर्च भी घटेगा। बाहर खाने से बचना हर महीने ₹1000 से ₹3000 तक की बचत कर सकता है।
स्मार्ट ट्रैवलिंग पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बनाएं साथी
डेली अप-डाउन करने वाले लोग अगर रोज़ाना निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो ईंधन और रखरखाव का खर्च बहुत ज़्यादा हो जाता है। जहां संभव हो वहां मेट्रो, बस या शेयरिंग कैब का इस्तेमाल करें। छोटे सफर के लिए साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें सेहत भी सुधरेगी और पैसा भी बचेगा। कैर पूलिंग को अपनाएं ट्रैफिक कम, खर्च कम। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से हर महीने सैकड़ों रुपये की बचत तय है।
जरूरत से ज़्यादा सब्सक्रिप्शन? अब समय है सफाई का
OTT प्लेटफॉर्म, जिम, ऐप्स या मैगज़ीन इन सभी की सब्सक्रिप्शन अगर आप इस्तेमाल नहीं करते तो क्यों पैसे दे रहे हैं? महीने में एक बार अपने सभी एक्टिव सब्सक्रिप्शन चेक करें। जो इस्तेमाल नहीं हो रहे उन्हें तुरंत रिन्यू या ऑटो-डेबिट से हटाएं। एक ही परिवार में एक सब्सक्रिप्शन शेयर करें, हर किसी को अलग न लें। हर महीने ₹300-₹1000 की फालतू कटौती को रोक पाना बहुत बड़ी राहत होती है।
More From GoodReturns

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
