नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने मजदूर और सैलेरी वर्ग को वित्तीय मोर्चे पर काफी बुरी तरह प्रभावित किया। पिछली सदी में आई महामंदी के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि सर्विस-क्लास को इतनी वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां तक आर्थिक स्थिति का सवाल है तो एक्सपर्ट्स के अनुसार कम से कम इस साल हालात बहुत उत्साहजनक नहीं लगते। मौजूदा संकट के दौरान सैलेरी क्लास में बड़ी संख्या में नौकरी गई है, जबकि उनसे कहीं ज्यादा लोगों की सैलेरी में कटौती की गई है। इससे लाखों कर्मचारियों की फाइनेंशियल हालत बिगड़ गई। लोग इस संकट के खिलाफ तैयार नहीं थे, जिसने समय के साथ-साथ हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया। सरकार ने कई उपाय करके लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया, मगर लोगों की बड़ी संख्या अभी भी ऐसी है जिन्हें पैसे की जरूरत है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल तो आपके पास बैंक लोन एक ऑप्शन है। मगर महंगे बैंक लोन के मुकाबले ऐसे कई ऑप्शन हैं, जिनसे आप सस्ते में पैसा हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 3 खास टिप्स की जानकारी देंगे।
अपने खर्चों का आकलन करें
सैलेरी कम या बंद होने पर सबसे पहले आपको अपने खर्चों पर ध्यान चाहिए। इस समय अपने खर्चों का आकलन करना बहुत जरूरी है। यह स्पष्ट होना जरूरी है कि आपकी जरूरतें क्या हैं। क्या आप अभी के लिए जरूरी खर्च से बच सकते हैं? यदि आपके खर्च टालने योग्य नहीं हैं, तो क्या आप इन्हें कम कर सकते हैं? यदि आप अपने वित्तीय संकट को जल्द दूर होते हुए नहीं देख रहे तो अपने निवेश कम करें और दैनिक खर्चों में भारी कटौती करें। यदि ऐसा करके आप लोन से बच सकें तो इससे बेस्ट कुछ भी नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब तक आप एक स्थिर इनकम को लेकर सुनिश्चित न हों तब तक लोन न लें। वरना ये आपके लिए मुसीबत बन जाएगा।
कहां से जुटाएं पैसा
ध्यान रहे कि इक्विटी संबंधी किसी भी निवेश को न बेचें। अगर आपको उम्मीद है कि भविष्य में आप उस निवेश को हासिल कर लेंगे तो इक्विटी निवेश से तभी पैसा निकालें। फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश और सोने को सबसे पहले बेचना बेहतर ऑप्शन है। वैसे आप सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और एफडी पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। ये पैसे जुटाने का सबसे सस्ता और बढ़िया तरीका है। साथ ही ओवरड्राफ्ट के रूप में शेयर और म्यूचुअल फंड पर भी लोन लिया जा सकता है।
सोने पर लें लोन
गोल्ड लोन की शर्तें अक्सर काफी आसान होती हैं। सोने की कीमतों में हाल ही में बड़ा उछाल आया है, जिससे आपको पहले के मुकाबले अधिक लोन मिल सकता है। गोल्ड लोन पर ब्याज की लागत आमतौर पर अन्य लोन की तुलना में कम होती है। साथ ही आपको गोल्ड लोन पर ब्याज भी कम चुकाना होगा।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

11 सितंबर से बदल रहा है म्यूचुअल फंड का TER, SIP निवेशकों के लिए अलर्ट

स्पैम कॉल्स और मैसेज से मिलेगी मुक्ति! ट्राई के नए सख्त नियमों से बदल जाएगा आपका अनुभव

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

डॉलर के मुकाबले रुपया 94.6 के पार: आपकी बचत और विदेश यात्रा पर क्या होगा असर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
