Govt Scheme: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, अपने-अपने स्तर पर महिलाओं के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश की महिलाओं को आर्थिक, समाजिक और अन्य स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने के साथ मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना चला रही है, जिनके माध्यम से उन्हें 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस योजना का नाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojana) है। यह योजना उन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई थी जिन्हें गर्भावस्था और प्रसव के समय आर्थिक मदद की जरूरत होती है। मोदी सरकार इस योजना के तहत गरीब परिवार या जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को कुल 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए इस राशि को सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पोषण और देखभाल को बेहतर बनाना है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं या आपके परिवार में कोई ऐसी गर्भवती महिला है जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है तो चलिए जानते हैं कि कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं...
PM Matru Vandana Yojana: कैसे मिलेगा योजना का लाभ?
मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार इस राशि को तीन अलग-अलग किस्तों में देती है। यदि किसी महिला की दूसरी संतान बेटी होती है, तो उसे फिर अलग से 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। यानी सरकार दो संतान के जन्म जिनमें दूसरी संतान बेटी होने पर कुल 11000 रुपये तक की राशि देती है। योजना के तहत बच्चे के जन्म के 270 दिनों यानी 9 महीने के भीतर आवेदन करना जरूरी है। इस योजना में एससी, एसटी वर्ग, दिव्यांग महिलाएं और आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी महिलाएं समेत हर वर्ग की महिलाएं लाभा ले सकती हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए कहां करें आवेदन?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने के लिए महिला की आयु कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पहचान पत्र और प्रेग्नेंसी से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट भी जमा करने होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
