कोरोना वायरस को प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना की वजह से देश की अर्थव्यवस्था दशकों पीछे चली गई है। पूरे देश में व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना की वजह से देश की अर्थव्यवस्था दशकों पीछे चली गई है। पूरे देश में व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। ऐसी स्थिति में हम कई ऐसी छोटी-छोटी सेविंग्स और निवेश आदि की बातों पर शायद ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जो न केवल हमारे लिए बल्कि परिवार वालों के लिए भी हितकर हैं। खास बात यह है कि इसके लिए महज हमें कुछ रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं। जी हां हम बात कर रहे है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) की। केंद्र सरकार की तरफ से पीएमएसबीवाई एक ऐसी स्कीम है, जिसके तहत सिर्फ 12 रुपये में खाताधारक को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है।
महज 12 रु में लें 2 लाख रु का बीमा
बता दें कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा बैंक खाताधारक हर साल महज 12 रुपये में ले सकता है। अच्छी बात तो यह है कि इसके लिए खाताधारक को अलग से कुछ भी नहीं करना पड़ता है। सिर्फ उसके लिंक्ड खाते में प्रीमियम की रकम हर साल मई की आखिरी कार्य दिवस तक रहना होता है। बैंक अपने आप इस प्रीमियम को अकाउंट से काटकर पॉलिसी रिन्यू कर देता है। आमतौर पर बचत खाते में 12 रुपये रखना बेहद आम बात है। लेकिन, फिर भी आप मई से पहले अपने बैंक से यह सुनिश्चित कर लें कि आपका पीएमएसबीवाई के लिए प्रीमियम आपके अकाउंट से कट गया है और आपकी पॉलिसी रिन्यू हो गई हो। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत एनरोलमेंट पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है। यानी इस योजना को आप मई में ही रिन्यू करा सकते हैं।
पीएमएसबीवाई से जुड़ी जरूरी बातें
- योजना का लाभ लेने के लिए उम्र 18 साल से 70 साल के बीच होना चाहिए।
- 70 साल के बाद इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
- मालूम हो कि योजना की अवधि एक साल की होती है और हर साल इसे रिन्यू कराना होता है।
- बैंक खाते से बीमा प्रीमियम का पैसा सीधे डेबिट हो जाता है।
- खाते में प्रीमियम रिन्यू के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर पॉलिसी रद्द हो जाएगी।
- जानकारी दें कि बैंक खाता बंद होने की स्थिति में पॉलिसी खत्म हो जाएगी।
- यदि आपके पास मल्टीपल बैंक खाता है तो इस योजना से किसी एक ही बैंक अकाउंट को जोड़ा जा सकता है।
- बता दें कि सिर्फ 12 रुपये में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) का लाभ लेना संकट के समय परिवार को एक आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध करता है। ऐसे में सभी खाता धारक 31 मई से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी बीमा पॉलिसी रिन्यू हो गई है।
जानिए कैसे मिलेगा बीमा कवर का लाभ
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल होने के बाद 2 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवर दिया जाता है।
- दुर्घटना में मृत्यु पर: 2 लाख रुपये की रकम आश्रितों को
- स्थायी विकलांगता पर: 2 लाख रुपये की रकम आश्रितों को
- आंशिक विकलांगता पर: 1 लाख रुपये की रकम आश्रितों को
जानिए पीएमएसबीवाई योजना के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
- अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाकर आप पीएमएसबीवाई पॉलिसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना से जुड़ा फॉर्म https://www.dif.mp.gov.in/pmjsby.htm से डाउनलोड कर बैंक में जमा कर सकते हैं।
- प्रीमियम के लिए आपको बैंक फार्म में यह स्वीकृति देनी होगी कि आपके खाते से प्रीमियम की राशि खुद ही काट ली जाए।
- बैंक मित्र भी पीएमएसबीवाई को घर-घर पहुंचा रहे हैं। बीमा एजेंट से भी इसके लिए संपर्क किया जा सकता है।
- सरकारी बीमा कंपनियां और कई निजी इंश्योरेंस कंपनियां भी यह प्लान बेचती हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications