10,000 Phones under Budget:अगर आप 10,000 के बजट में बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते है, तो इस आर्टिकल में बताए गए सभी फोन आपके लिए बड़े काम के होने वाले है. इस लिस्ट में ज्यादातर पोको, मोटो और आईकू जैसे बेहतरीन फोन शामिल हैं. इन सभी फोन में आपको अच्छा बैटरी बैकअप, 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिल जाता है. आइए इन सभी के बारे में एक-एक करके जानते हैं.

POCO M6 Pro 5G
यह स्माटफोन 10,000 रुपये के बजट में बेहतरीन विकल्प है. इसमें आपको मंहगे फोन जैेसे बैटरी बैकअप भी मिलता है. इस फोन में आपको फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी. इसके अलावा फोन में स्नैपड्रेगन 4 जेन 2 प्रोसेसर भी दिया जा रहा है.
पोको का यह फोन तीन वेरिएंट 4GB+64GB, 4GB+128GB, 6GB+128GB में मिलता हैं. यह फोन 6.79 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है. फोन के फ्रंट साइट में 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन के बेक साइट में 50 MP का प्राइमेरी कैमरा और 2MP का मैक्रे सेंसर शामिल किया गया है.
Motorola g24 Power
मोटो जी सीरिज के इस फोन को छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहना सही होगा, क्योंकि इस फोन में आपको वो सभी स्पेशलिटी देखने को मिलेगी, जो अकसर महंगे फोनों मेें ही मौजूद होती है. इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है. अगर आप कम बजट में बेहतरीन स्टोरेज और अच्छी बैटरी बैकअप वाला फोन देख रहे हैं, तो आप इस फोन को अपने पसंदीदा लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट नामक शॉपिंग एप में आपको इस फोन में 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएगा.
मोटो का यह फोन आपको 6,000mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ मिलता है. यह बैटरी 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है. इसके अलावा आपको महंगे फोन की तरह 50 MP का प्राइमेरी कैमरा और 2MP का मैक्रों सेंसर भी मिलता है. वहीं फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. मोटो के इस फोन में Media Tek Hello G85 SoC का प्रसोसेर भी दिया जा रहा है.
Motorola G32
मोटो जी सीरिज के इस फोन में आपको तीन अलग-अलग कैमरे मिलते हैं. इसके अलावा आपको बेहतरीन बैटरी बैकअप भी मिल जाएगा. मोटो के इस फोन की कीमत अभी 11,999 रुपये है. लेकिन फ्लिपकार्ट नामक शॉपिंग एप में आपको यह फोन 9,999 रुपये की कीमत में मिल जाएगा. इसकेे अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट से खरीदते वक्त एक्सिस बैंक का उपयोग करते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबेक मिल जाएगा.
फोन में इंटीग्रेटेज Adreno 610 GPU के साथ ऑक्टो कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है. इसके अलावा फोन के बेक में ट्रिपल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश भी दिया जा रहा है.
फोन के बेक में 50MP का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा कैमरा 2 MP का मैक्रो लेंस है. इसके अलावा फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है..
IQOO Z9 Lite 5G
अगर आप कम बजट में 5G स्मार्टफोन देख रहें है, तो इस फोन को भी आप अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. आईकू के इस फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्पले दिया गया है. इसके अलावा आपको इसमें वाटरड्रॉप नॉच वाला LCD डिस्प्ले भी मिल जाता है. वहीं अगर फोन के प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 6nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला MediaTek Dimensity 6300 मिलता है. इस फोन में आपको 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगा.
वहीं अगर बैटरी की बात करे तो आईकू के फोन में आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है. फोन IB64 रेटेड फीचर्स से लेस है. इसका मतलब छोटे-मोटे डस्ट से यह फोन खराब नहीं होगा. फोन के बेक में 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा. इसके अलावा फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा भी दिया गया है.
IQ00 Z9 Lite 5G
आईकू का यह फोन लिस्ट में आए अब तक के सभी फोन में से सबसे महंगा है. इस फोन का शुरूआती प्राइस 10,499 रुपये है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये की है. इसके अलावा आईकू कंपनी की तरफ से HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. आईकू का यह फोन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB ऑपशन के साथ आता है.
आईकू का यह फोन 20 जुलाई के दिन 12 बजे ई कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया जाएगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications