नई दिल्ली, जुलाई 6। किसी भी देश के शेयर बाजार के चार्ट को आमतौर पर एक कठिन चीज समझ कर देखने से छोड़ दिया जाता है। लेकिन यह आमतौर पर उस देश के ईसीजी चार्ट की तरह होते हैं। जैसे किसी व्यक्ति का दिल कैसे काम कर रहा है, यह ईसीजी से जाना जा सकता है, ठीक वैसे ही किसी भी देश के शेयर बाजार के चार्ट को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस देश का क्या हाल है। यह चार्ट फोटो की तरह से यहां पर इस्तेमाल किया गया है, जिससे आप उस पर ठीक से नजर डाल सकें।
जानिए एक चार्ट से अमेरिका का हाल
अमेरिका में कई शेयर बाजार हैं, जिसमें से एक है डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (डीजेआईए)। यह दुनिया के सबसे पुराने और प्रसिद्ध इंडेक्स में से एक है। यह दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार के लिए एक बेंचमार्क के रूप में आज भी एक महत्वपूर्ण बैरोमीटर बना हुआ है।
अचानक चर्चा में क्यों हैं यह इसका चार्ट
हाल ही में मोका इन्वेस्टर्स के प्रबंध निदेशक क्रिस काचर ने 1896 के बाद से डॉव के प्रदर्शन का एक ग्राफ जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सूचकांक ऊपर और नीचे गया और उस दौर में अमेरिका में क्या हो रहा था। इसके अलावा यह चार्ट यह भी बताता है कि शेयर बाजार तमाम दिक्कतों के बाद भी हरदम आगे ही बढ़ता है।
निवेश का महत्वपूर्ण सबक देता है यह चार्ट
वहीं इसके अलावा यह चार्ट एक मूल मंत्र भी बताता है कि अपने रिटर्न को अधिकतम करने के लिए अनिश्चितता के समय में हमेशा चुस्त रहने की कितनी जरूरत है। यह चार्ट बताता है कि निवेशकों को बाजार की बदलती परिस्थितियों के प्रति सजग रहना चाहिए और अपने शेयरों के प्रति प्रतिबद्ध होने की जगह निवेश के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
जानिए कितना रिटर्न दिया है डॉव ने
अगर चार्ट को देखेंगे तो डाव ने अभी तक करीब 50,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी अवधि के दौरान, अमेरिका की जीडीपी करीब 118,583 फीसदी बढ़ी। इस चार्ट को 12 कालखंड में दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे 1929 के स्टॉक-मार्केट क्रैश से बाजार को उबरने में 25 साल लगे। वियतनाम युद्ध, 1973 के तेल के झटके और राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के इस्तीफे के संयुक्त प्रभाव से शेयरों को वापस ऊपर जाने में करीब 16 साल लगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
