How much return can State Bank share give : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बीते दिनों अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार एसबीआई ने काफी शानदार वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट 74 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं शुद्ध ब्याज आय भी 12.83 प्रतिशत बढ़कर 35,183 करोड़ रुपये हो गई है। एसबीआई के शानदार वित्तीय परिणाम का असर आज इसके शेयर के रेट पर भी पड़ा है। एसबीआई का शेयर आज करीब 20 रुपये बढ़कर 614.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।

जानिए एसबीआई का शेयर 1 साल में कितना दे चुका है रिटर्न
ऐसा नहीं है कि एसबीआई का शेयर वित्तीय परिणाम जारी करने के बाद ही अच्छा माना जा रहा है। यह शेयर हमेशा से जानकारों की पसंद रहा है। अगर देखा जाए तो एसबीआई का शेयर बीते 1 साल (नवंबर 21 से नवंबर 22 के बीच) में करीब 15.78 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं जानकारों का मानना है कि यह शेयर आगे इससे भी अच्छा रिटर्न दे सकता है। ऐसे में अगर किसी के पास है तो वह एक बार जरूर बिचार कर सकता है कि उस पैसे की वह एसबीआई में एफडी कराना चाहेगा या एसबीआई का शेयर लेना चाहेगा। आइये जानते हैं कि जानकार एसबीआई में 1 साल में कितना रिटर्न की उम्मीद लगाए हुए हैं। लेकिन इससे पहले जानिए कि इस शेयर का एक साल में रेट क्या रहा है।
जानिए एसबीआई के शेयर का 1 साल का हाई और लो का स्तर
एसबीआइ का शेयर बीते एक साल में जहां 1 साल में अपना निचला स्तर 425.00 रुपये का बना चुका है। वहीं एसबीआई ने अपना उच्चतम स्तर 622.70 रुपये का बनाया है।

जानिए कितना मुनाफा कर सकता है एसबीआई का शेयर
एसबीआई के अच्छे वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद कई ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। मार्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल देते हुए एसबीआई का टारगेट प्राइस 675 रुपये से बढ़ाकर 715 रुपये कर दिया है। वहीं नौमूरा ने एसबीआई पर टारगेट बढ़कर 690 रुपये कर दिया है। इन्वेटेक ने भी एसबीआई पर टारगेट प्राइस बढ़ाया है। इसके टारगेट प्राइस 680 रुपये का बताया है। इसके अलावा जीएस ने एसबीआई के शेयर का टारगेट प्राइस 728 रुपये से बढ़ाकर 770 रुपये कर दिया है।
जानिए एसबीआई की एफडी की ब्याज दर
एसबीआई में अभी भी उच्चतम ब्याज दर 8 फीसदी तक नहीं पहुंची है। यानी अगर 1 साल के लिए एफडी कराई जाती है, तो 8 फीसदी भी पैसा नहीं बढ़ेगा।
नोट : यहां पर कोई भी सलाह निवेश के लिए नहीं दी जा रही है। ब्रोकरेज कंपनियों की राय से अवगत कराया जा रहा है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
