Mahtari Vandan Yojana: केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम राज्य सरकारें महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इनमें से कुछ योजनाओं के माध्यम से डायरेक्ट बैंक खाते में कुछ राशि भेजकर वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से 'महतारी वंदन योजना' चला रही है और अब इसकी 22वीं किस्त जारी की गई है।

राज्य सरकार ने 67,71,012 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपये की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है, जो उन्हें परिवार के खर्चों का वहन करने और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करती है, जिससे उनकी पारिवारिक भागीदारी भी बढ़ती है।
पात्र महिलाओं को साल में मिलते हैं 12000 रुपये
इस योजना के तहत हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे पात्र महिलाओं को सालाना ₹12,000 मिलते हैं। यह लाभ सिर्फ विवाहित महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महतारी वंदन योजना को 10 मार्च, 2024 को छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया था।
पैसे मिले या नहीं: मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस
यदि छत्तीसगढ़ की किसी पात्र महिला के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिली है, तो वे इसकी जांच कर सकती हैं या संबंधित शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं...
1. सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और "शिकायत करने" के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. इसके बाद अपनी शिकायत का पूरा विवरण लिखें। आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
5. अगर आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं, तो हेल्प डेस्क पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
6 . इसके लिए हेल्प डेस्क नंबर है: +91-7712234192
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications