Mahila Samman Saving Certificate Vs Sukanya Samriddhi Yojana: महिलाओं के लिए सरकार तरह-तरह की स्कीम शुरू करती रहती हैं। कुछ खास स्कीम भी लड़कियों के भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है ताकि इससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल पाए।
ऐसे में आपके लिए महिला सम्मान बचत(महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम) या फिर सुकन्या समृद्धि योजना में से आपके लिए कौन सी बेहतर है चलिए जानते हैं।

महिला सम्मान बचत योजना पर मिलने वाला ब्याज
यह एक छोटी बचत योजना है जिससे जमा राशि पर प्रति वर्ष 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इस स्कीम के तहत आप कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि निवेश कर सकते हैं।
आपके पैसे पर लगे हुए ब्याज को तिमाही के आधार पर खाते में क्रेडिट किया जाता है। अगर आपका खाता अक्टूबर 2023 से खुला हैं तो आप अक्टूबर 2025 में खाते की मैच्योरिटी होगी।
एक महिला द्वारा अपने लिए या फिर नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक द्वारा इसमें निवेश किया जा सकता है।
महिला सम्मान बचत योजना के फायदे
आपको बता दें कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना के ब्याज की तुलना अगर अन्य स्मॉल सेविंग्स स्कीम से करें तो भी ये कई स्कीम्स से बेहतर है।
इसके साथ-साथ यह स्कीम दो साल बाद ही मैच्योर हो जाती है यानी बहुत ज्यादा समय के लिए आपका पैसा इसमें नहीं फंसेगा और आप आसानी से जरूरत पड़ने पर पार्शियल विड्रॉल भी कर सकते हैं।
इस फायदे के अलावा आपको एक अन्य यह फायदा भी है कि इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है, किसी भी उम्र की लड़की या महिला के नाम से इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है।
वैसे तो स्कीम्स के लिए नई ब्याज दरें हर तिमाही के पहले घोषित की की जाती हैं, लेकिन महिला सम्मान बचत पत्र पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाला ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अन्य सेविंग्स स्कीम की तुलना में काफी तगड़ा ब्याज मिलता है। वर्तमान में इस स्कीम पर 8.2 % की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
यह ब्याज महिला सम्मान बचत पत्र योजना से भी अधिक है। इसमें आप अपने बजट के अनुसार निवेश कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम निवेश 250 रुपए सालाना है और अधिकतम 1.5 लाख रुपए है।
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको टैक्स में छूट का भी फायदा मिलता है। धारा 80सी के तहत एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की छूट ली जा सकती है।
इस स्कीम में निवेश करने पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है यानी आपको मूलधन के अलावा ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। ऐसे में इस स्कीम के जरिए अच्छा पैसा मिलता है।
इन दोनों ही योजनाओं के अलग-अलग फायदे होने के साथ-साथ कुछ कमियां भी हैं, जैसे सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप सिर्फ दो बेटियों का ही खाता खुलवा सकते हैं और अगर आपकी दो से ज्यादा बेटियों के पिता हैं तो तीसरी या चौथी बेटी के लिए आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
इसके अलावा महिला बचत योजना के तहत आपको ब्याज तो अच्छा मिलेगा लेकिन निवेश की राशि की सीमा 2 लाख रुपए तक तय कर दी गई है यानी अगर कोई महिला इसमें ज्यादा पैसा निवेश करना चाहे तो नहीं कर सकती है।
More From GoodReturns

1 सितंबर से मुंबई में दूध हुआ महंगा, LPG और FD को लेकर जानें क्या है सच

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

RBI की FCNRB विंडो बंद: 31 अगस्त आखिरी मौका, जानें निवेश का सही विकल्प

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

OnePlus फोन खरीदने का आखिरी मौका: आज रात 11:59 बजे तक उठाएं भारी डिस्काउंट का फायदा

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

Q1 FY27 GDP डेटा आज: क्या बढ़ेगी आपकी EMI या बाजार में आएगा उछाल?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications
