नई दिल्ली, जुलाई 26। शेयर बाजार एक ऐसी जगह है, जहां जानकारी और सब्र के दम पर कोई भी मालामाल बन सकता है। जानकारी इसलिए होनी चाहिए ताकि आप अच्छा शेयर खरीद सकें, जबकि सब्र इसलिए चाहिए ताकि आप लंबे समय में पैसा कमा सकें। शेयर बाजार में अवधि का बहुत अहम रोल रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आपका शेयर नुकसान में आ जाए तो लंबे समय में उसके रिकवरी करने की उम्मीद रहेगी। बीते एक साल में कोरोना संकट के बाद जिन निवेशकों ने सब्र रखा अब उन्हें उसका फल मिल चुका है। ढेरों-ढेरों ढेर ऐसे शेयर हैं, जो निवेशकों को तगड़ा मुनाफा करा चुके हैं। इन्हीं में एक लक्स इंडस्ट्रीज। इसने निवेशकों को बीते एक साल में 250 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दिया है।
कितना कराया मुनाफा
एक साल पहले 27 जुलाई को यह 1129 रु पर था। जबकि आज (दोपहर में करीब ढाई बजे) 4196 रु पर आ गया। यानी अगर देखा जाए तो इसने एक साल में प्रति शेयर 3067 रु की कमाई कराई। जहां तक प्रतिशत में रिटर्न का सवाल है तो इसने एक साल में करीब-करीब 272 फीसदी रिटर्न दिया। यानी अगर किसी के पास एक साल पहले लक्स के 1 लाख रु के शेयर होते, तो उनकी वैल्यू आज 3.72 लाख रु हो गयी होती।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस समय लक्स की मार्केट कैपिटल करीब 12,630 करोड़ रु है। मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 202.85 प्रतिशत बढ़कर 91.32 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में इसका लाभ 30.15 करोड़ रुपये रहा था। मार्च में समाप्त हुई तिमाही में इसकी इनकम 106.87 प्रतिशत बढ़ कर 596.13 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 288.16 करोड़ रुपये थी।
6 महीनों का मुनाफा
लक्स के शेयर ने बीते 6 महीनों में अच्छा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले 27 जनवरी को यह 1622 रु पर था। जबकि आज ये यह 4196 रु पर है। इस तरह देखें तो शेयर ने निवेशकों को 6 महीनों में 159 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 4,262.40 रु और सबसे निचला स्तर 1,112.00 रु रहा है।
3 महीनों का मुनाफा
लक्स के शेयर ने बीते 3 महीनों में भी तगड़ा रिटर्न दिया है। 3 महीने पहले 26 अप्रैल को यह 1871 रु पर था। 4196 रु के स्तर से देखें तो यह 6 महीनों में 124 फीसदी से ज्यदा रिटर्न दे चुका है।
क्या है लक्स का बिजनेस
लक्स इंडस्ट्रीज, जिसे पहले बिश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था, एक भारतीय अंडरवियर कंपनी है जिसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में है। इसके प्रोडक्ट्स में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के होजरी प्रोडक्ट शामिल हैं। यह भारत की सबसे पुरानी अंडरवियर कंपनियों में से एक है। लक्स इंडस्ट्रीज की स्थापना 1957 में स्वर्गीय गिरधारीलालजी टोडी ने की थी। गिरधारीलालजी के पुत्रों ने 1964 में कंपनी की जिम्मेदारी संभाली। अगले 20 वर्षों में कंपनी ने मार्केटिंग और मैन्युफैक्चरिंग इनोवेशन के जरिए कंपनी को 100 गुना वृद्धि दी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications