Gas Cylinder And Pipe Expiry: कई बार जानकारी का अभाव हमारे लिए हानिकारक और जानलेवा भी साबित हो सकता है। फिर चाहे बात हो एक्सपायरी दवा इस्तेमाल करने की या फिर गैस सिलेंडर में लगने वाले एक्सपायर हो चुकी है पाइप इस्तेमाल करने की। जी हां बहुत से लोगों को नहीं पता होता है कि खाना बनाने वाले एलपीजी सिलेंडर में इस्तेमाल होने वाली गैस पाइप भी एक समय के बाद एक्सपायर हो जाती है।
अक्सर हम गैस लेते वक्त सिलेंडर की सील और उसका वजन चेक करना नहीं बोलते हैं लेकिन सिलेंडर एक की एक्सपायरी डेट नहीं चेक करते हैं, यह भी एक खतरनाक बात है। क्योंकि अगर गैस सिलेंडर या पाइप एक्सपायर है तो यह बड़े खतरे की वजह बन सकता है। आमतौर पर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है, इसीलिए आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

कई बार एक्सपायर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने से उन्हें विस्फोट हो जाता है। वहीं अगर पाइप एक्सपायर हो चुकी है तो गैस लीक जैसी समस्या से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह आता है, कि आखिर हमें पता कैसे चलेगा कि हमारे द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा गैस सिलेंडर या फिर उसकी पाइप के डेट एक्सपायर हो चुकी है और उसे इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
ऐसे पता करें गैस सिलेंडर की एक्सपायरी
आपने अक्सर देखा होगा कि गैस सिलेंडर पर रेगुलेटर के पासबड़े अक्षरों में कुछ कोड लिखे होते हैं। इनकी शुरुआत ए, बी, सी या फिर डी अल्फाबेट से शुरू होती है।
इसमें हर अक्षर अलग-अलग तीन महीना को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा इन लेटर्स के बाद लिखे हुए नंबर गैस सिलेंडर के इस्तेमाल करने के आखिरी साल को दर्शाते हैं।
जैसे अभी आपने कोई गैस सिलेंडर खरीद है और उसे पर D-27 लिखा हुआ है, तो इसका मतलब होता है कि आपका गैस सिलेंडर दिसंबर 2027 के बाद एक्सपायर हो जाएगा और इसके बाद इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तो अब आप जब भी गैस सिलेंडर लेने जैन उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। क्योंकि ऐसा करना आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
अगर आपको एक्सपायरी डेट का कोई भी सिलेंडर डिलीवर किया जाता है तो आप उसे तुरंत लौटा दे और उसके बदले बेहतर सिलेंडर की मांग करें जिसकी एक्सपायरी डेट अभी नजदीक नहीं आई है। क्योंकि एक्सपायर सिलेंडर के फटने का खतरा बहुत ज्यादा होता है और यह पूरे परिवार के लिए नुकसानदायक होता है, ऐसे कई मामले भी सामने आते हैं जहां सिलेंडर फटने से लोगों की जान तक चली जाती है।
कितने साल तक चल सकता है एक गैस सिलेंडर
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक गैस सिलेंडर का टाइम पीरियड लगभग 15 साल का होता है इस समय के दौरान दो बार सिलेंडर की टेस्टिंग कराई जाती है। गैस सिलेंडर की पहली टेस्टिंग 10 साल पर होती है और दूसरी टेस्टिंग 5 साल बाद की जाती है।
एक्सपायरी से पहले बदलें गैस पाइप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि उसकी पाइप भी एक्सपायर होती है। भारत में घरेलू गैस विस्फोट में होने वाले ज्यादातर मामलों में एक्सपायर पाइप से गैस बचाव का मामला सामने आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप के एक्सपायरी डेट करीब 2 साल तक होती है। इससे ज्यादा गैस की पाइप का उसे करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे में आपको एक्सपायरी डेट देखकर गैस पाइप लेनी चाहिए और उसे हर 2 साल पर बदल देना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
