LPG Cylinder Price After GST Rates Change: जीएसटी यानी गुड एंड सर्विस टैक्स के दरों में हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बदलाव किया गया, जो 22 सितंबर से लागू होगा। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब देश में मुख्य तौर पर दो दरों में 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

ऐसे में बेसब्री से नए जीएसटी दरों के लागू होने का इंतजार कर रहे आम लोगों में कई चीजों के दाम कम होने की उम्मीद है। इनमें से सबसे ज्यादा इंतजार रसोई गैस यानी एलपीजी गैस के दाम को लेकर है। लिहाजा यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि नए जीएसटी दर लागू होने पर रसोई गैस के दाम में कितना फर्क पड़ेगा।
सवाल यह भी है कि क्या एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या नहीं? यदि आपको भी इसका इंतजार है और आप जानना चाहते हैं तो चलिए बिना देर किए फटाफट इसे समझ लेते हैं कि LPG Cylinder Price पर क्या असर होगा...
घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर जीएसटी
सबसे पहली बात कि घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अलग-अलग होते हैं, ऐसे में इसका सीधा मतलब है कि दोनों पर अलग-अलग जीएसटी दर लागू होगा। नए दर लागू होने से पहले घरेलू LPG सिलेंडर पर 5% GST जबकि इसके विपरीत, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर 18% GST लगता था। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का उपयोग व्यापारिक और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है जबिक घरेलू एलपीजी के इस्तेमाल आम लोगों द्वारा खाना पकाने में इस्तेमाल होता है।
घरेलू एलपीजी सस्ता होगा या महंगा?
बता दें कि 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में घरेलू LPG Cylinder पर लगने वाले जीएसटी रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। यानी घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) जिसका उपयोग घरों में किया जाता है, इस पर पहले की तरह 5% जीएसटी (2.5% सीजीएसटी + 2.5% एसजीएसटी) ही लगेगा। ऐसे में घरेलू सिलंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा, जब तक सरकार या कंपनियां दाम न घटाए या बढ़ाए। जीएसटी को लेकर एलपीजी सिलेंडर महंगा या सस्ता नहीं होगा।
एलपीजी के लिए जीएसटी दरें भारत के सभी राज्यों में एक समान हैं। ऐसे में उदाहरण के तौर पर देखें तो दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत अप्रैल 2025 से 853 रुपये पर बरकरार है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम के रेट हर महीने की 1 तारीख को तय किए जाते हैं। ऐसे में चूंकि जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो इसके दाम में भी जीएसटी के चलते घटने या बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। यानी 22 सितंबर से कार्मिशियल सिलेंडर पर भी पहले की तरह 18 फीसदी ही जीएसटी लगेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
